देश - विदेशनई दिल्लीमध्यप्रदेशस्लाइडर

MP सरकार पर 4 लाख 18 हजार करोड़ कर्ज: 5वीं बार लोन लेगी मोहन यादव गवर्नमेंट, जानिए इस बार कितने हजार करोड़ ?

MP Mohan Yadav Govt Take Loan: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार एक ही महीने में दूसरी बार कर्ज लेने जा रही है। राज्य सरकार ने अब 2500 करोड़ का कर्ज लेने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार यह कर्ज 27 अगस्त को रिजर्व बैंक के मुंबई कार्यालय के माध्यम से लेगी।

कर्ज के बोझ तले दबी मोहन यादव सरकार: MP पर 3 लाख 50 अरब का उधार, कर्ज लेकर कर्ज चुका रही, 792 प्रोजेक्ट अटके, जानिए क्यों बढ़ा इतना कर्ज ?

MP Mohan Yadav Govt Take Loan: सरकार इस कर्ज को 14 साल में चुकाएगी। राज्य सरकार इस कर्ज पर साल में दो बार 28 फरवरी और 28 अगस्त को ब्याज देगी। राज्य सरकार ने इससे पहले 7 अगस्त को दो किस्तों में 5000 करोड़ का कर्ज लिया था।

कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है

MP Mohan Yadav Govt Take Loan: राज्य सरकार पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। राज्य सरकार को इस साल 88 हजार 450 करोड़ का कर्ज लेना है, जो पिछले साल से 38 फीसदी ज्यादा है। राज्य सरकार पर पहले ही 4 लाख 18 हजार 056 करोड़ का कर्ज हो चुका है।

MP में कर्ज, क्राइम और करप्शन का राज: जीतू पटवारी बोले- मध्य प्रदेश में ट्रिपल C का राज है, सवाल पूछने पर नाराज हो जाते हैं CM

55 हजार 708 करोड़ का कर्ज

यह जानकारी केंद्र सरकार ने हाल ही में संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी। सवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पूछा था। वर्ष 2023-24 में राज्य सरकार ने 55 हजार 708 करोड़ का कर्ज लिया था। हालांकि लगातार लिए जा रहे कर्ज से सरकार चिंतित नहीं है।

MP Mohan Yadav Govt Take Loan: राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने हाल ही में कर्ज को लेकर कहा था कि नियमानुसार ही कर्ज लिया जा रहा है। यह कर्ज विकास कार्यों के लिए लिया जाता है और सरकार समय-समय पर इसका भुगतान भी करती है।

नई सरकार के बाद यह पांचवीं बार कर्ज

राज्य में डॉ. मोहन सरकार बनने के बाद सरकार 5वीं बार कर्ज लेने जा रही है। सरकार ने 23 जनवरी को 2500 करोड़ का कर्ज लिया था। इसके बाद सरकार ने 7 फरवरी को 3 हजार करोड़ का कर्ज लिया।

मोहन सरकार फिर लेगी 5 हजार करोड़ का कर्ज: 5500 करोड़ का पहले ही कर्ज ले चुकी है नई सरकार, लोकसभा चुनाव से पहले तैयारी

MP Mohan Yadav Govt Take Loan: 22 मार्च को सरकार ने 5 हजार करोड़ का कर्ज लिया था। 7 अगस्त को सरकार ने फिर 5 हजार करोड़ का कर्ज लिया था और अब सरकार 2.5 हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है।

कर्ज के दलदल में डूब रहा है प्रदेश

MP Mohan Yadav Govt Take Loan: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता का कहना है कि ‘सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के कारण प्रदेश कर्ज के दलदल में डूब रहा है। सरकार सिर्फ कर्ज लेकर प्रदेश चला रही है, आर्थिक हालात कैसे सुधारे जाएं, इस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button