: डिंडौरी में महिला ने SDO को चप्पल से पीटा: पूर्व जनपद अध्यक्ष बोली- क्यों तमाशा दिखा रहे, तुम ही हो बस और कोई अधिकारी नहीं है क्या, जानें क्या है पूरा माजरा ?
तालाब निर्माण में मूल्यांकन कम
जानकारी के अनुसार रंजिता परस्ते ने जिम्मेदारों पर करंजिया जनपद के ग्राम पंचायत काटीगहन की तालाब निर्माण की मूल्यांकन कम करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि तालाब की सीढ़ी और ओवरफ्लो निर्माण के लिए 9 लाख रुपए स्वीकृत थी। जिसमें 40000 की लेवर पेमेंट और मटेरियल 5 लाख की रही है।
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि उक्त निर्माण कार्य की 157000 रु की मूल्यांकन किया गया है। बताया गया कि इस सम्बंध में पूर्व जनपद अध्यक्ष रंजीता परस्ते और एसडीओ के साथ विस्तार से मिलकर बात करने के लिए शाम का समय फिक्स हुआ था।
एसडीओ के खिलाफ थाने में की शिकायत
पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष करंजिया रंजीता परस्ते ने एसडीओ पर हाथ पकड़ने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर करंजिया थाने में शिकायत की है। शिकायत में उल्लेख किया गया कि एसडीओ के द्वारा मिलकर विस्तार से बात करने के लिए शाम को बुलाया था। इसी दौरान एसडीओ ने हाथ पकड़ा। जिसकी शिकायत थाने में की गई है।
एसडीओ ने कहा - छेड़खानी का आरोप निराधार
एसडीओ पंकज सिंह परिहार ने कहा कि पूर्व जनपद अध्यक्ष रंजीता परस्ते को नहीं पहचानता हूं। गुरुवार की रात को कार्यालय से घर गया था। तभी जनपद अध्यक्ष के साथ अन्य साथी मेरे पास आये और किसी कार्य की मूल्यांकन के लिए बोल रहे थे। शायद इंजीनियर ने मूल्यांकन कम किया होगा। इसी बात को लेकर न तुम काम कर रहे हो न ही तुम्हारी टीम काम कर रही है कहकर चप्पल से पिटाई कर दी। छेड़खानी का आरोप भी निराधार है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
गरियाबंद में काले पत्थर ने छीनी मजदूरों की पहचान : खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे
पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट : प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान
21 साल की लड़की को 2 महीने में 5 सरकारी नौकरियां मिली : SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा
जंतर-मंतर पर CJP का 33वां दिन : नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR
शहडोल में ₹8 करोड़ की 'डिजिटल कमाई' या मानसिक तनाव? : 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन