: MP News: दमोह में भी ऐसे सास-ससुर, विधवा बहू के लिए रिश्ता तलाशा, शादी का जिम्मा उठाया, बेटी बनाकर किया विदा
दमोह में विधवा बहू का पुनर्विवाह कराया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
मध्य प्रदेश के दमोह जिले से भी ऐसे सास-ससुर सामने आए हैं, जो समाज के लिए मिसाल बने हैं। उन्होंने अपने बेटे की मौत के बाद विधवा बहू का दर्द समझा और फिर से उसका घर बसाने की ठानी। बेहतर से बेहतर रिश्ता तलाशा, शादी का जिम्मा उठाया और घर से बेटी की तरह विदा किया। बता दें कि खंडवा जिले के सास-ससुर ने भी अपनी विधवा बहू का पुनर्विवाह किया था।जानकारी के अनुसार दमोह शहर की सरस्वती कॉलोनी में रहने वाले विनोद जैन का बेटा साहुल सात साल पहले साथ छोड़ गया था। साहुल का विवाह 2011 में हुआ था। शादी के चार साल बाद ही उसकी बीमारी में मौत हो गई थी। बहू की उदासी देख उन्होंने कुछ समय तक को बेटी की तरह रखकर हर खुशी देने का प्रयास किया। फिर उन्होंने उसका घर फिर से बसाने का ठाना। बीच में विनोद की बायपास सर्जरी के कारण मामला आगे बढ़ गया। जब विनोद ठीक हुए तो फिर से वे बहू के लिए रिश्ता तलाशने में जुट गए।
सागर के रहने वाले एक परिवार से बहू का रिश्ता तय किया। दो दिन पहले वर पक्ष दमोह पहुंचा और रीति-रिवाज से शादी की गई। दमोह के वीरांगना अवंती बाई भवन में संस्कृत के विद्वान रिटायर प्रोफेसर भागचंद भागेंद्र ने देव शास्त्र गुरु को साक्षी मानकर विवाह कराया। उपस्थित लोगों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। शादी की सारी रस्में ससुराल वालों ने बहू के माता-पिता बनकर निभाईं। सभी लोगों ने विनोद जैन के इस प्रयास की काफी प्रशंसा की।
खंडवा में भी हुआ ऐसा ही विवाह
खंडवा जिले में भी सास-ससुर ने विधवा बहू के लिए पति तलाशा तो विधुर दामाद की भी शादी कराई। बहू को सास-ससुर ने बेटी मानकर और दामाद के सास-ससुर ने बेटा मानकर दोनों की आपस में शादी करवाई। इस जोड़े ने शादी के कुछ साल बाद ही अपने-अपने जीवनसाथी को खो दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ?
Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि
Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट
Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग
Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन