: MP में 4 लोग जिंदा जले: दो ट्रकों की भिड़ंत में खत्म हुआ परिवार, ड्राइवर बच्चों से कहकर गया था- लौटने पर मिठाई लाऊंगा
बच्चों से कहा था दो दिन में लौट आऊंगा
ट्रक चालक संतोष केवट (33) रीवा के महसाव का रहने वाला था। परिवार की सदस्य रूपा केवट ने बताया कि संतोष उसकी भाभी का भाई था। उसके चार बच्चे चांद (10), अमन (12), बेटू (3) और 6 महीने की बेटी है। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।
MP से कितने बन सकते हैं MODI कैबिनेट में मंत्री ? रेस में शिवराज, सिंधिया और वीडी शर्मा, महिला सांसदों में हिमाद्री सिंह का नाम, फग्गन कुलस्ते की होगी छुट्टी ?
शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे वह बच्चों से यह कहकर घर से निकला था कि दो दिन बाद लौटूंगा। लौटते समय रामपुर बाघेलान का मशहूर खुरचन लेकर आऊंगा। रूपा बताती हैं कि सूचना मिलने पर हम लोग मौके पर पहुंचे। हमने पुलिसकर्मियों से पूछा- संतोष का शव कहां है? जब उन्होंने शव को बाहर निकाला तो हम उसकी पहचान नहीं कर पाए। शव इतनी बुरी तरह जल चुका था कि हमने अपनी आंखें बंद कर लीं।
बेटा हर महीने पैसे बचाकर भेजता था...
ट्रक हेल्पर सतीश केवट (22) गढ़ का रहने वाला था। पिता राम प्रकाश केवट ने बताया कि सतीश परिवार में सबसे छोटा था, इसलिए सभी का लाडला था। वह हर महीने पैसे बचाकर भेजता था। उसने बताया कि हम गरीब परिवार से हैं। किसी महीने 2 हजार तो किसी महीने 4 हजार रुपये भेजता था। इससे उनकी छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी हो जाती थीं और खर्च चलाने में काफी मदद मिलती थी।
ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शी विवेक मिश्रा ने बताया कि ओवरटेक करते समय हादसा हुआ। रीवा से प्रयागराज जा रहा ट्रक एक के बाद एक तीन वाहनों को ओवरटेक कर रहा था। तीन ट्रकों को ओवरटेक करने के बाद जैसे ही वह टायर की दुकान के पास पहुंचा तो उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहे ट्रक को देखकर चालक घबरा गया। इसलिए उसने ट्रक को सड़क से नीचे उतारने का प्रयास किया।
MP में कार पलटने से 4 की मौत: जन्मदिन मनाने के लिए निकले थे, डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर बिछी लाशें
ट्रक नीचे खाई होने के कारण नीचे नहीं उतारा जा सका। तब तक वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। कुछ ही देर में दोनों ट्रकों के गियर बॉक्स में आग लग गई। आग की लपटें बढ़ती ही जा रही थीं। अगर ड्राइवर जल्दबाजी में ट्रक को ओवरटेक न करता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।
पुलिस 45 मिनट देरी से पहुंची और फायर ब्रिगेड 1 घंटे बाद पहुंची
घटनास्थल के पास रेस्टोरेंट चलाने वाले विवेक ने बताया कि टक्कर के बाद एक आदमी ट्रक से कूदकर भाग गया। उसके बाएं पैर का अंगूठा कटा हुआ था। मैंने उससे पूछा कि क्या वह ट्रक का ड्राइवर है तो वह आदमी बिना कुछ बताए भाग गया। हादसे के बाद हमें चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। हम सड़क की तरफ भागे। जाकर देखा तो ट्रकों के गियर बॉक्स में आग लग गई थी। पहले हमने करीब 20 मिनट तक बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की। फिर हमने अपने ढाबे से पाइप बिछाया ताकि आग बुझा सकें।
हमारे पास लंबा पाइप नहीं था। इसलिए हमने छोटे पाइप जोड़कर ट्रक तक पहुंचाया। फिर हमने आग बुझाना शुरू किया। तब तक आग दूसरी तरफ भी फैल चुकी थी। टायरों में भी आग की लपटें उठने लगीं। टायर कभी भी फट सकता था, इसलिए हम लोग वहां से हट गए। पुलिस 45 मिनट देरी से मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। घटना के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। अगर फायर ब्रिगेड की टीम समय पर पहुंच जाती तो स्थिति पर जल्द काबू पाया जा सकता था।
Modi 3.0 Cabinet List: मोदी कैबिनेट में कौन-कौन लेंगे शपथ, आ गई लिस्ट, एमपी से शिवराज-सिंधिया का नाम फाइनल, छत्तीसगढ़ में किसी को नहीं आया कॉल
सिंगल लेन वाली सड़क पर आए दिन होते हैं हादसे
स्थानीय निवासी विजय मांझी ने बताया कि चार लोग जिंदा जल गए। इसलिए सभी का ध्यान इस ओर गया। लेकिन, इस सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार आवाज उठाई है। इसका सबसे बड़ा कारण सड़क का सिंगल लेन होना है। यहां हर महीने चार से पांच सड़क हादसे होते हैं। रतहरा बाईपास से चोरहटा बाईपास तक सड़क को चौड़ा करने की जरूरत है, क्योंकि सभी बड़े वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन