: IAS Transfer: MP में लोकसभा चुनाव से पहले 12 IAS अफसरों के ट्रांसफर, बदले गए 6 जिलों के कलेक्टर, देखें आदेश
MP IAS Transfer: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मध्यप्रदेश में 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शनिवार देर रात अधिकारियों के तबादले का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।
सरकार ने 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले हैं। रतलाम जिले के कलेक्टर भास्कर लक्षकार को प्रबंध संचालक राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम भोपाल भेजा गया है। वहीं, उज्जैन संभाग के अपर आयुक्त राजेश बाथम को रतलाम जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को राज्यपाल का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। उमारिया कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य को विदिशा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। दमोह जिले के कलेक्टर मंयक अग्रवाल को भी हटा दिया गया है। उन्हें खाद्य विभाग में जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि एमपी में लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां भी तेज हो गई हैं।
सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय को संचालक, कर्मचारी चयन मंडल, मध्य प्रदेश भोपाल भेजा गया है। नीमच की अपर कलेक्टर नेहा मीना को झाबुआ का कलेक्टर बनाया गया है। झाबुआ कलेक्टर तन्वी हुड्डा को प्रबंध संचालक वित्त निगम, इंदौर भेजा गया है। सुधीर कुमार कोचर को दमोह जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया।
स्वरोचिष सोमवंशी को सीधी जिले का कलेक्टर बनाया गया है। अभी वह राज्यपाल के उप सचिव पद पर तैनात थे। उप सचिव कार्मिक एमपी शासन, सामान्य प्रशासन विभाग को उमारिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है। उमारिया जिले के नए कलेक्टर का नाम धरणेन्द्र कुमार जैन है। वह 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
देखिए आदेश 
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में काले पत्थर ने छीनी मजदूरों की पहचान : खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे
पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट : प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान
21 साल की लड़की को 2 महीने में 5 सरकारी नौकरियां मिली : SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा
जंतर-मंतर पर CJP का 33वां दिन : नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR
शहडोल में ₹8 करोड़ की 'डिजिटल कमाई' या मानसिक तनाव? : 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट
35 करोड़ साल से कैसे जिंदा हैं कॉकरोच ? : बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन