Logo
Breaking News Exclusive
शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर अनूपपुर में 16 साल की लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, शहडोल की रहने वाली थी डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर अनूपपुर में 16 साल की लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, शहडोल की रहने वाली थी डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी

: कपल्स के बीच इन बातों पर होने लगें झगड़े, समझिए रिश्ते का अंत नजदीक, मेंटली हो जाएं प्रिपेयर

News Desk / Tue, Jan 10, 2023


हाइलाइट्स

बहसबाजी के दौरान कुछ गलत बातें रिश्ता कमजोर कर सकती हैं.
पैसों से संबंधित आर्ग्‍युमेंट्स का रिश्ते पर गहरा असर हो सकता है.

Toxic Arguments In Relationship: किसी भी रिश्‍ते में बात और भावनाओं को शेयर करना बेहद जरूरी होता है. कई बार कुछ शब्‍द किसी ऐसे व्‍यक्ति की भावनाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिसे हम प्‍यार करते हैं. कुछ आर्ग्‍युमेंट एक रिश्‍ते में स्‍वाभाविक रूप से उभर आते हैं और रिश्‍ते की अहमियत को कम कर सकते हैं. आर्ग्‍युमेंट कपल्‍स के बीच कम्‍यूनिकेशन गैप को भर सकते हैं, लेकिन उनके बीच जब ऐसे विषयों में आर्ग्‍युमेंट्स होने लगे जो रिश्‍तों में दूरियां पैदा करे तो स‍मझिए रिश्‍ते का अंत नजदीक है. चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही आर्ग्‍युमेंट्स के बारे में, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रिश्‍ता टूटने की कगार पर है.

पार्टनर की डिसरिस्‍पेक्‍ट करना
द हेल्‍दी डॉट कॉम के अनुसार आर्ग्‍युमेंट हमेशा छोटी-छोटी शिकायतों से शुरू होता है. जैसे ‘आपने बर्तन नहीं धोए’ या ‘सामान उठाकर नहीं रखा.’ ये शिकायतें जल्‍द ही आलोचना में बदल सकती हैं जैसे ‘घर में रहते हुए भी कोई मदद नहीं करते हैं’, ‘आप आलसी और स्‍वार्थी हैं’. यदि बहस में इन शब्‍दों का प्रयोग किया जाने लगे तो समझिए पार्टनर के प्रति व्‍यक्ति का रवैया बदल रहा है और डिसरिस्‍पेक्‍ट की भावना मन में घर करने लगी है. ऐसी स्थिति रातोंरात उत्‍पन्‍न नहीं होती लेकिन ये धीरे-धीरे शादी की नींव को खत्‍म कर देती है.

हमेशा खुद को सही मानना
कोई भी व्‍यक्ति सौ प्रतिशत सही नहीं होता है. कौन सही है और कौन गलत इसका पता लगाने की बजाय चीजों को कैसे ठीक किया जाए इस पर ध्‍यान देना ज्‍यादा जरूरी है. आर्ग्‍युमेंट के दौरान हमेशा खुद को सही मानना रिश्‍ते में दरार पैदा कर सकता है.

ये भी पढ़ें:  जानिए क्या है कोडिपेंडेंट रिलेशनशिप के लक्षण और इसका इलाज

बच्‍चे को लेकर असहमति
माता-पिता बनना शारीरिक और भावनात्‍मक रूप से बढ़ी जिम्‍मेदारी है. जिसके लिए दोनों की सहमति जरूरी है. यदि पार्टनर बच्‍चे की जिम्‍मेदारी लेने से इंकार करने लगे तो समझिए रिश्‍ते का अंत नजदीक‍ है. पार्टनर रिश्‍ते को आगे बढ़ाने से हिचकिचा रहा है. बच्‍चे के नाम पर सिर्फ नाराजगी जताना भी आर्ग्‍युमेंट का एक तरीका है.

ये भी पढ़ें: रिलेशनशिप को बर्बाद कर सकती हैं छोटी-छोटी गलतियां, ऐसे रिश्ता बनाएं मजबूत

पैसे को लेकर आर्ग्‍युमेंट
हर कपल के बीच अलग-अलग विषयों को लेकर आर्ग्‍युमेंट होता है. लेकिन जब पैसा बनाने, बचाने और खर्च करने के तरीके पर बहस करते हैं तो रिश्‍ते में दूरियां आ सकती हैं. खर्चे और बजट को लेकर दोनों की सहमती और निर्णय अनिवार्य होता है. पैसों को लेकर पार्टनर यदि मनमानी करे तो रिश्‍ता खराब हो सकता है. पार्टनर्स के बीच कई विषयों और मुद्दों पर आर्ग्‍युमेंट होते हैं लेकिन कुछ आर्ग्‍युमेंट रिश्‍तों को खराब कर सकते हैं.

Tags: Couple, Lifestyle, Relationship


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन