Logo
Breaking News Exclusive
कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत

: सास-बहू की बॉन्डिंग बनानी हो स्ट्रांग, फॉलो करें 5 रिलेशनशिप टिप्स, कभी नहीं होगा आपस में मनमुटाव

News Desk / Tue, Jan 24, 2023


हाइलाइट्स

अधिकारों को आपस में साझा करके सास-बहू रोजमर्रा के टकरावों को अवॉयड कर सकती हैं.
सलाह का सम्मान करके भी सास और बहू अपने रिश्ते में प्यार बरकरार रख सकती हैं.

Relationship Tips : सास और बहू का रिश्ता काफी अनोखा होता है. इस रिश्ते में जहां बेशुमार प्यार देखने को मिलता है. तो वहीं सास और बहू का रिश्ता रोजमर्रा की तकरार के लिए भी जाना जाता है. दरअसल सास और बहू में अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में मनमुटाव पैदा होने लगता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ खास रिलेशनशिप टिप्स (Relationship tips) फॉलो करके सास-बहू की बॉन्डिंग को स्ट्रांग बनाया जा सकता है.

शादी के बाद सास-बहू में अक्सर छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी हो जाती है. ऐसे में न सिर्फ दोनों के रिश्ते में खटास पैदा होने लगती है बल्कि इससे घर का माहौल भी खराब हो सकता है. इसलिए हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं सास-बहू के रिश्ते को बेहतर बनाने के कुछ तरीके, जिसे आजमाकर आप इस रिश्ते में भी प्यार और केयर बरकरार रख सकते हैं.

कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें
शादी से पहले सास और बहू दोनों का रूटीन फिक्स रहता है. वहीं शादी के बाद दोनों के रूटीन में बदलाव होने लगते हैं. मगर इस दौरान सास या बहू दोनों में से कोई अपने कम्फर्ट जोन से समझौता नहीं करना चाहता है. जिससे रिश्तों में खटास आनी शुरु हो जाती है. ऐसे में सास और बहू दोनों एक-दूसरे का रूटीन डिस्टर्ब न करने की कोशिश करें. वहीं एक-दूसरे को स्पेस देकर आप अपने रिश्ते को बेहतर बना सकती हैं.

ये भी पढ़ें: आपका बॉयफ्रेंड आपको लेकर बहुत ज्यादा पॉजेसिव तो नहीं? इन 6 संकेतों से जानें

अधिकार साझा करें
शादी के बाद जहां बहू घर में अपना अधिकार पाने की जद्दोजहद में जुट जाती है. तो वहीं सास भी बहू के साथ अधिकार साझा नहीं करना चाहती है. जिसके चलते दोनों में टकराव शुरु हो जाता है. इसलिए अधिकार को छीनने की बजाए साझा करने की कोशिश करें. ऐसे में न सिर्फ सास बहू का सही मार्गदर्शन कर सकती है बल्कि बहू भी सास की मदद से ससुराल में आसानी से एडजेस्ट कर सकती है.

ये भी पढ़ें: पड़ोसियों के साथ रिश्ते निभाना भी जरूरी, नई जगह पर हुए हैं शिफ्ट, 4 तरीकों से संबंधों को बनाएं मधुर

पसंद का रखें खास ख्याल
शादी के बाद सास-बहू अक्सर एक-दूसरे पर अपनी पसंद थोपना शुरु कर देती हैं. जिससे दोनों के रिश्ते में तनाव पैदा होने लगता है. ऐसे में सास की पसंद बहू को चुभती है, तो वहीं बहू की पसंद सास को भी रास नहीं आती है. हालांकि इस परिस्थिति में एक-दूसरे की पसंद को तवज्जो देकर या आराम से अपना सुझाव पेश करके आप अपने रिश्ते में प्यार बरकरार रख सकती हैं.

विचारों को महत्व दें
घर के सभी महत्वपूर्ण मामलों में सास और बहू दोनों के विचार मायने रखते हैं. घर के इंटीरियर से लेकर इन्वेस्टमेंट करने जैसे फैसलों में सास और बहू दोनों को बोलने का समान अधिकार होता है. ऐसे में किसी एक के विचार को तवज्जो देने से रिश्ते में खटास पैदा होने लगती है. हालांकि सास और बहू दोनों एक-दूसरे की सलाह का सम्मान करके मतभेद होने की आशंका को कम कर सकती हैं.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Relationship


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन