Logo
Breaking News Exclusive
शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर अनूपपुर में 16 साल की लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, शहडोल की रहने वाली थी डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर अनूपपुर में 16 साल की लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, शहडोल की रहने वाली थी डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी

: ऑफिस कलीग से प्यार के बाद हो गया है ब्रेकअप, 5 रिलेशनशिप टिप्स करें फॉलो, हेल्दी बना रहेगा प्रोफेशनल रिश्ता

News Desk / Sun, Feb 26, 2023


हाइलाइट्स

कलीग के साथ रिलेशनशिप में रहने के दौरान पर्सलन और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखें.
ऑफिस में कलीग को सामने देखकर इमोशन्स पर कंट्रोल रखें.

Relationship Tips for Colleagues After Breakup: ऑफिस में को-वर्कर के साथ दोस्ती होना काफी नॉर्मल होता है. हालांकि कई बार दोस्ती का रिश्ता प्यार में भी तब्दील हो जाता है. वहीं बाद में प्रॉपर अंडरस्टैंडिंग ना होने के कारण कलीग्स में ब्रेकअप भी देखने को मिलने लगता है. ऐसे में अगर ऑफिस कलीग से प्यार के बाद आपका भी ब्रेकअप हो गया है. तो कुछ आसान रिलेशनशिप टिप्स (Relationship Tips) फॉलो करके आप अपने प्रोफेशनल रिश्ते को हेल्दी बना सकते हैं.

ऑफिस कलीग के साथ ब्रेकअप होने के बाद लोग अक्सर आपस में दूरी बना लेते हैं. जिसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है. इसलिए कलीग से प्रोफेशनल रिश्ता बरकरार रखना बेहतर होता है. मगर ऐसे में कुछ लोगों के लिए कलीग को फेस करना भी मुश्किल हो जाता है. तो आइए जानते हैं ब्रेकअप के बाद कलीग से औपचारिक रिश्ता बनाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में.

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखें
कलीग के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखने की कोशिश करें. इससे रिश्ता बरकरार रहने पर आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ मिक्स नहीं होगी. वहीं ब्रेकअप के बाद भी कलीग से आपका प्रोफेशनल रिश्ता बना रहेगा.

ये भी पढ़ें: अरेंज मैरिज करने के लिए हैं तैयार, 5 जरूरी बातों पर भी दें ध्यान, रिश्ता हमेशा रहेगा हैप्पी और स्ट्रांग

इमोशन्स को कंट्रोल करें
ऑफिस में कलीग के सामने आते ही लोगों को रिलेशनशिप की याद आने लगती है. मगर ऐसे में अपने इमोशन्स को कंट्रोल करके सिर्फ काम पर फोकस करें. वहीं अगर आप एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. तो आपस की बातचीत को सिर्फ प्रोफेशनल डिसकशन तक ही सीमित रखें.

ये भी पढ़ें: दूल्हा-दुल्हन शादी से पहले न करें 4 काम वरना विवाह में आ सकती है अड़चन, हर हाल में रखें इन बातों का ख्याल

बुराई करने से बचें
ब्रेकअप के बाद कई लोग ऑफिस में दूसरों से कलीग की बुराई करने लगते हैं. जिससे आपके प्रोफेशनल रिलेशन भी खराब हो सकते हैं. इसलिए ऑफिस में भूलकर भी किसी से अपनी पर्सनल लाइफ ना डिसकस करें. साथ ही अन्य कलीग्स के साथ पर्सनल गॉसिप्स करने से भी बचें.

झगड़े को अवॉयड करें
ब्रेकअप के बाद भी कुछ लोग एक्स को लेकर काफी पजेसिव रहते हैं. ऐसे में कलीग के साथ दूसरों की नजदीकियां लोगों को रास नहीं आती है. जिसके चलते आपका कलीग से झगड़ा होने लगता है. हालांकि अगर आप कलीग के साथ प्रोफेशनल रिलेशन रखना चाहते हैं. तो उनकी पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी ना करें और सिर्फ अपने काम पर फोकस करने की कोशिश करें. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Relationship


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन