Logo
Breaking News Exclusive
ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार

: इंटरव्यू देने के दौरान अक्सर लोग करते हैं ये गलतियां, इन छोटी बातों को न करें नजरअंदाज

News Desk / Sun, Jan 8, 2023


Common Mistakes in Interview: लगभग हर तरह की नौकरी में इंटरव्यू लिया जाता है. अगर प्राइवेट सेक्टर की बात करें तो कोई भी कंपनी नहीं है जो इंटरव्यू के बिना अपने कर्मचारी को नौकरी देती हो. एक अच्छी नौकरी पाने के लिए हर किसी को इंटरव्यू के प्रॉसेस से गुजरना पड़ता है इसलिए जरूरी है कि आपको वो हर तरीके पता होने चाहिए जिससे इंटरव्यू में पास होने की गुंजाइश बढ़े और आपको अपने सपनों की नौकरी मिल सके.

इंटरव्यू में की गई एक छोटी सी गलती आपकी सालों की मेहनत पर पानी फेर सकती है. इसलिए आपको हर उस बात को तवज्जो देनी चाहिए जो आपको छोटी और मामूली लगती है. इंटरव्यू पैनल के सामने आपका गलत व्यवहार या फिर एक गलत कही हुई बात आपके रिजेक्शन का कारण बन सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार कुछ ऐसी गलतियां हैं जिन्हें लोग इंटरव्यू के दौरान अक्सर करते हैं आपको इनसे बचने की जरूरत है…

जॉब के प्रति कम इंट्र्रेस्ट दिखाना: जॉब चाहे छोटी हो या बड़ी लेकिन इंटरव्यू में जाते समय आपको इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए कि आपको पैनल के सामने यह नहीं शो करना है कि आप जॉब के प्रति कम इंट्रेस्ट रख रहे हैं. आपको इंट्रेस्ट के साथ चर्चा में भाग लेना चाहिए. सवालों का सोच समझकर उत्तर दें जल्दबाजी न करें.

पार्टनर के बोरिंग और निगेटिव बरताव से हैं परेशान, तो ऐसे करें उसके बिहेवियर में बदलाव

फोनकॉल का जवाब न दें: अक्सर लोग इंटरव्यू के दौरान फोन ले जाते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रहें कि साक्षात्कार के समय फोन को साइलेंट रखें और कभी भी इस दौरान फोन काल न उठाएं और ही किसी तरह के मैसेज का उत्तर दें. अपने फोन को वाइब्रेशन मोड पर रखें.

पहनावे पर विशेष ध्यान दें: साक्षात्कार पर जाते समय अपने कपड़ों पर विशेष ध्यान देना चाहिए. अगर संभव हो तो इंटरव्य में फॉर्मल कपड़े ही पहन कर जाएं. इसके अलावा आप इंटरव्यू के लिए सूट का चुनाव भी कर सकते हैं. साक्षात्कार से एक दिन पहले आप अपना ड्रेस पहन कर खुद का आंकलन कर सकते हैं.

हकलाहट या फिर हड़बड़ाने से बचे: कई बार साक्षात्कार के सवालों का जवाब नहीं आता तो ऐसे में आप घबरा कर बोलने में हकलाने लगते हैं या फिर लड़खड़ाने लगते हैं जो पैनल में बहुत बुरा असर डालता है. अगर आपको सवाल के जवाब नहीं आते तो आप थोड़ा रुके उसके बारे में सोचें और फिर उन्हे सॉरी बोल सकते हैं. हड़बड़ाहट में गलत जवाब न दें.

Tags: Career Guidance, Career Tips, Interview


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन