Logo
Breaking News Exclusive
कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत

: शादी का फैसला लेने से पहले इन 5 बातों का रखें ख्याल, भविष्य में नहीं होगी परेशानी, जानें जरूरी बातें

News Desk / Sun, Jan 8, 2023


हाइलाइट्स

पर्याप्त समय लेकर पार्टनर को समझने के बाद ही शादी का फैसला लेना बेहतर रहता है.
गलती करने के बाद जीवनसाथी से बहस करना आपके रिश्ते में दूरियां पैदा कर सकता है.

Post Marriage Challenges: शादी का डिसीजन जिंदगी के अहम फैसलों में से एक होता है. ऐसे में ज्यादातर लोग काफी सोच-समझकर शादी का फैसला लेते हैं. वहीं कई बार शादी की शुरूआत से ही बहुत लोगों की लाइफ में कई चैलेंजेस (Marriage challenges) भी आने लगते है. शादी का फैसला लेते समय लोग अक्सर शादी के बाद आने वाले बदलावों से अंजान रहते हैं. ऐसे में शादी के बाद आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जिसके चलते शादी को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट फ्रस्ट्रेशन में तब्दील हो जाती है. हालांकि अगर आप चाहें तो खुद को मेंटली प्रिपेयर करके शादी के बाद आने वाले बदलावों से डील कर सकते हैं.

रिश्ते में सामंजस्य बनाएं

शादी के बाद लोग अक्सर लड़कियों से बदलाव की उम्मीद करते हैं. मगर शादी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पति और पत्नी दोनों को बदलने की जरूरत होती है. ऐसे में प्रेम-भाव के साथ रिश्ते में सामंजस्य बिठाकर चलने से आपकी शादी सफल और सुखी रहती है.

ये भी पढ़ें: पार्टनर के बोरिंग और निगेटिव बरताव से हैं परेशान, तो ऐसे करें उसके बिहेवियर में बदलाव

गलतियों को मानना सीखें

कुछ लोग गलतियां करने के बाद भी अपनी बात पर अड़े रहते हैं. मगर शादी के बाद लोगों की ये आदत रिश्तों पर भारी पड़ने लगती है. ऐसे में सही होने पर बेशक पार्टनर के सामने तर्क रखना जरूरी होता है. मगर गलत करने पर भी जीवनसाथी से बहस करना आपके रिश्ते में दूरियां पैदा कर सकता है. इसलिए गलती का एहसास होने पर पार्टनर से माफी मांग कर आप बात को खत्म कर सकते हैं.

जल्दबाजी में न करें फैसला

शादी जैसा अहम फैसला लेने से पहले एक-दूसरे को समझना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में सिर्फ एक-दूसरे की पसंद और नापसंद जानना काफी नहीं है. इसलिए पर्याप्त समय लेकर पार्टनर की आदत, लाइफस्टाइल, करियर और बिहेवियर को समझने के बाद शादी का फैसला लेना बेहतर रहता है.

आदतों में करें बदलाव

शादी के पहले कुछ लोगों को बेवजह झगड़ा करने, अपशब्द बोलने या दूसरों का अपमान करने की आदत होती है. मगर शादी के बाद आपकी ये आदत पार्टनर को हर्ट कर सकती है. इसलिए शादी का निर्णय करने से पहले अपनी इन आदतों को बदलने का संकल्प लें. जिससे शादी के बाद आपके रिश्ते में निगेटिविटी नहीं आएगी.

ये भी पढ़ें: बच्चे को हो जाए कम उम्र में ‘प्यार’ तो मारने-पीटने की बजाय माता-पिता इस तरह करें डील

जिम्मेदारियों के लिए रहें तैयार

शादी के बाद लोगों की जिम्मदारियां डबल हो जाती हैं. ऐसे में आपको अपने साथ-साथ पार्टनर की भी केयर करनी पड़ती है. वहीं पार्टनर की अपेक्षाओं को नजरअंदाज करने से आपके रिश्ते में मनमुटाव पैदा होने लगता है. इसलिए शादी का फैसला लेते समय खुद को जिम्मेदारियों के लिए तैयार कर लें. जिससे शादी के बाद आपको ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Relationship


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन