: पुष्पराजगढ़ में 'जहर' बांट रही TBCL: धूल के गुबार से 'मौत' के मुंह में ग्रामीण, बगैर लीज किसानों की जमीन खोद रही कंपनी, राजस्व विभाग को करोड़ों का चूना, नींद में जिम्मेदार और मौज में ठेकेदार
मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा पटना करपा सरई मार्ग के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी तिरुपति बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड को दी गई, जिसे दिए गए समय सीमा का ध्यान रखते हुए गुणवत्तायुक्त कार्य कर आमजनों को सहज सुगम मार्ग प्रदान करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार करोड़ों रुपए उक्त निर्माण एजेंसी को धन राशि आवंटित किया गया, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार की मंशा के विपरीत निर्माण एजेंसी अपनी मनमानी पर उतारू हैं.
धूल के गुबारों से ग्रामीण परेशान
नियम के अनुसार सड़क में लोगों को राहत देने के लिए दिन में दो-तीन बार पानी का छिड़काव करना आवश्यक होता है, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं किया जा रहा है. प्रतिदिन निर्माणाधीन मार्ग में धूल के गुबार ने राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों का हाल-बेहाल कर दिया है.
इस सड़क में सफर करना और बीमारी को आमंत्रित करने का कार्य तिरुपति बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है. पटना करपा सरई मार्ग के किनारे रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं. अस्पताल का रास्ता नापने में उक्त निर्माण एजेंसी ने मजबूर कर दिया है. धूल की वजह से इन क्षेत्रों का वायु प्रदूषित हो चुका है. बीते माह में ही तीन हादसे हो चुके है और छुटपुट हादसे तो रोज हो रहे हैं.
नहीं हो रहा पानी का छिड़काव
हादसे होने के पीछे पानी का छिड़काव नहीं होना प्रमुख वजह है. पानी का छिड़काव रोज होने से धूल के गुबार पर नियंत्रण रहता है, लेकिन ठेकेदार अपनी अकरमण्डता दिखाते हुए मनमानी कर पानी का छिड़काव नहीं करा रहा है. पानी नहीं डालने की वजह से मुरूम के कड़ मार्ग में एकत्रित हो गए है, जो हादसे का कारण बन रहे हैं. मुरूम के एकत्रित होने व धूल उड़ने से हादसे हो रहे.
राजस्व को करोड़ों का चूना
तिरुपति बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पटना करपा सरई मार्ग के निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली मुरूम कहां से लीज लेकर लाई जा रही है. यह अपने आप में सवालिया निशान है. गौरतलब हो की निर्माण एजेंसी द्वारा बिना लीज लिए ग्रामीण किसानों की जमीन को समतलीकरण के नाम से अवैध उत्खनन कर कार्य को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे मध्य प्रदेश सरकार को राजस्व को करोड़ों की हानि हो रही है. बेखौफ हो कर इस तरह के कारनामे को अंजाम देना कहीं न कहीं संबंधित विभाग की मौन सहमति की ओर इशारा है.
आखिरकार बेले क्यों दे रहे हैं अभयदान
क्या मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के एजीएम मुकेश बेले तिरुपति बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए जा रहे कारनामों से अनजान हैं? या फिर ये कहें कि उक्त निर्माण एजेंसी को साहब द्वारा मौन सहमति प्रदान कर ग्रामीणों एवं राहगीरों की जिंदगी से खिलवाड़ कराने में जरा भी कोताही नहीं बरत रहे हैं. वर्तमान में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को देख कर यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी की एजीएम मुकेश बेले द्वारा निर्माण एजेंसी को अभयदान प्रदान किया जा रहा है.Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
गरियाबंद में काले पत्थर ने छीनी मजदूरों की पहचान : खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे
पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट : प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान
21 साल की लड़की को 2 महीने में 5 सरकारी नौकरियां मिली : SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा
जंतर-मंतर पर CJP का 33वां दिन : नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR
शहडोल में ₹8 करोड़ की 'डिजिटल कमाई' या मानसिक तनाव? : 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन