MP CG Times
Breaking News Exclusive
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी

: अनूपपुर में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार: हर मर्ज की दवा बताकर मरीजों से ऐंठ रहे मोटी रकम, जान से भी कर रहे खिलवाड़, मौन बैठा स्वास्थ्य विभाग!

अनूपपुर में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार: हर मर्ज की दवा बताकर मरीजों से ऐंठ रहे मोटी रकम, जान से भी कर रहे खिलवाड़, मौन बैठा स्वास्थ्य विभाग!
शैलेंद्र विश्वकर्मा,अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कायलांचल क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है. झोलाछाप डॉक्टर हर मर्ज का इलाज कर रहे हैं. इनका यह कारोबार तेजी से फैल रहा है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कार्रवाई नहीं होने से इनके हौंसले बुलंद हो गए हैं. जिले के कोयलांचल क्षेत्र कोतमा, बिजुरी, जमुना, बदरा और भालूमाड़ा नगर सहित आसपास के गांवों में झोलाछाप डॉक्टरों के अवैध क्लीनिक खोल रखा है. आए दिन झोलाछाप डॉक्टरों के गलत इलाज के कारण मरीजों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कोयलांचल क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में लगभग 3 दर्जन से भी ज्यादा फर्जी डॉक्टरों ने अवैध क्लीनिक का संचालन कर रखा है. छोटे से लेकर बड़े मर्ज तक की दवाइयां डॉक्टरों के क्लीनिक में ही उपलब्ध हो जाती हैं. मरीजों से इलाज के एवज में अच्छी खासी रकम भी ऐंठ ली जाती है. गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा, मरीजों से लूट कोयलांचल क्षेत्र में तथाकथित झोलाछाप डॉक्टर गंभीर बीमारियों के इलाज करने का दावा करते हैं. क्षेत्र के मजदूर और ग्रामीणों को इलाज का दावा कर लंबी रकम वसूली करते हैं. गंभीर बीमारियों में बाबासीर, भगंदर, हाइड्रोसील, फिशर के साथ किडनी और पथरी के इलाज का भी दावा करते हैं. इतनी गंभीर बीमारियों का इलाज बिना डिग्री के निरंतर जारी है, जो कि स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय है. बिना डिग्री प्रैक्टिस के डिप्लोमा के बूते गंभीर बीमारियों के इलाज के नाम पर मरीजों के साथ ठगी की जा रही है. उनके जान को जोखिम में डाला जा रहा है. पुष्पराजगढ़ में मलाईदार कुर्सी: ट्रांसफर के ढाई महीने बाद भी डटे हैं साहब, जुगाड़ से रोकी रिलीविंग, कमाई का जरिया बना अनूपपुर जिला ? इन जगहों पर झोलाछाप डॉक्टरों का बोलबाला अनूपपुर जिले के कोयलांचल क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में जमुना, कोतमा, हरद, छोहरी, धुरवासिन, दैखल, कुशियरा, फुनगा, लतार भालूमाडा सहित सैकड़ों गांव में 3 दर्जन से अधिक झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं. 90% ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में दवाई कर केस बिगड़ने के बाद मरीज को अंत में हॉस्पिटल जाने की सलाह देने से पीछे नहीं हटते. एमबीबीएस डॉक्टरों को नाकारा बता किया जाता है दुष्प्रचार कोयलांचल के ग्रामीण अंचल क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर जिला चिकित्सालय और उप स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ एमबीबीएस डॉक्टरों को नाकारा बताते हैं. ऐसा कहकर झोलाछाप डॉक्टर अपनी दुकानदारी वर्षों से जमा रखे हैं. वर्षों से ग्रामीण अंचल क्षेत्र के भोले-भाले आदिवासियों का दोहन करते चले आ रहे हैं. अनूपपुर में 3 ANM निलंबित: वैक्सीनेशन महाअभियान में बरती लापरवाही, 3 एएनएम सस्पेंड और 3 स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी CMHO ने कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस सी राय का कहना है कि वैक्सीनेशन के बाद कोयलांचल क्षेत्र में जल्द टीम गठित कर झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी. एक युवक की हो चुकी है मौत बता दें कि पहले भी लॉकडाउन के समय कोतमा में एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज के कारण युवक की मौत हो चुकी है. जिस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की जा रही है. गलत इलाज करने वाले डॉक्टर का क्लीनिक भी सील किया गया था. युवक ने खुद वीडियो बनाकर उक्त डॉक्टर के कृत्य को उजागर किया था. उसने स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई करने की मांग की थी. राजेंद्रग्राम ब्रेकिंग न्यूज: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी क्या कार्रवाई करेगी स्वास्थ्य विभाग ? जिसके बाद दिखाए की कार्रवाई कर स्वास्थ्य विभाग ने उक्त मामले की फाइल को दबा दिया था. अब देखना यह है कि क्या फिर किसी युवक के जान जाने का इंतजार स्वास्थ्य विभाग कर रहा है या फिर वाकई अनूपपुर में अवैध क्लिनिक और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करती है. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

Tags :

संबंधित ख़बरें

पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी

पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी

गरियाबंद में 'यमराज' बने झोलाछाप डॉक्टर! :  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

गरियाबंद में 'यमराज' बने झोलाछाप डॉक्टर! :  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

पुष्पराजगढ़ में सड़कें जर्जर, न डॉक्टर न सोनोग्राफी सुविधा : विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम

पुष्पराजगढ़ में सड़कें जर्जर, न डॉक्टर न सोनोग्राफी सुविधा : विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम

गरियाबंद में कहीं मौत का इंजेक्शन न बन जाए इलाज ? : बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO

गरियाबंद में कहीं मौत का इंजेक्शन न बन जाए इलाज ? : बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO

जंगलों में क्यों दम तोड़ रहे आदिवासी बच्चे?  : बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी

जंगलों में क्यों दम तोड़ रहे आदिवासी बच्चे?  : बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी

कुत्ते ने काटा, डॉक्टर ने लगा दिया सांप वाला इंजेक्शन : MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया

कुत्ते ने काटा, डॉक्टर ने लगा दिया सांप वाला इंजेक्शन : MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन