: नशा, शराब और बेरहमी से कत्ल: पत्नी ने पूरी शराब पी ली तो पति ने मार डाला, रातभर ठंड में पड़ी रही, सुबह लाश मिली
जानकारी के मुताबिक, छिंदकोना निवासी जीरोन किस्पोट्टा अपनी पत्नी प्रेमा किस्पोट्टा के साथ रहता था. दोनों शराब पीने के आदी थे. इसलिए ज्यादातर समय दोनों साथ में ही शराब पीते थे. प्रेमा घर पर ही शराब बना लिया करती थी. कुछ शराब को वह बेचा भी करती थी.
पत्नी ने खुद ही पी ली शराब
शनिवार को भी प्रेमा ने घर में शराब बनाई थी. इस पर जीरोन ने उससे कहा था कि मैं काम पर जा रहा हूं. रात को लौटूंगा तो शराब पीऊंगा. मेरे लिए शराब बचाकर रखना. यह कहकर वह काम पर चला गया. रात को जब वह लौटा तो उसने देखा कि घर में शराब नहीं है. उसने प्रेमा से भी पूछा तो उसने कुछ नहीं कहा, बल्कि वह खुद ही शराब के नशे में थी, जिससे सनकी ने पत्नी की खूब पिटाई कर दी. घर से बाहर निकाल दिया.
सुबह आसपास के लोगों ने भी प्रेमा का शव देखा. इसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. रविवार सुबह ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन