: कोचिंग टीचर ने लगाया रेप केस, छात्र ने की आत्महत्या: परिजन बोले- इंग्लिश टीचर ने ब्लैकमेल किया, पुलिसकर्मियों ने वसूले पैसे
MP में साइबर ठगों की नाकाम साजिश: कलेक्टर के नाम पर कॉल-मैसेज कर पैसों की डिमांड, जानिए क्या बोले IAS अफसर ?
पुलिस के मुताबिक गौरव पुत्र राजू हाड़ा (19 वर्ष) भागीरथपुरा का रहने वाला था। वह बी. फार्मा का छात्र था। मंगलवार रात को उसकी छोटी बहन ने उसे फंदे से लटकता देखा। इसके बाद पिता को सूचना दी। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। यहां से उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोचिंग टीचर कर रही थी ब्लैकमेल
परिवार ने बताया, 'गौरव 11 महीने पहले इंग्लिश कोचिंग जाने लगा था। इंग्लिश टीचर उससे तीन-चार साल बड़ी है। गौरव का टीचर से अफेयर था। रिश्ता गहराने के बाद टीचर उसे अलग-अलग तरीकों से ब्लैकमेल करने लगी। वह गौरव को दूसरी लड़कियों से बात करने से भी रोकने लगी। उसने कई बार उससे हजारों रुपए ऐंठ लिए। एक बार जब उसके पिता ने उसे पैसे चुराते हुए पकड़ लिया तो गौरव ने बताया कि टीचर उसे ब्लैकमेल कर रही है।'
MP में स्पेस टेक्नोलॉजी इन्वेस्टमेंट: CM मोहन कल बेंगलुरु में निवेशकों से करेंगे चर्चा, जानिए अपडेट
उनका कहना है कि टीचर ने गौरव को रेप केस में फंसाने की धमकी दी। उसने इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर मैसेज भेजे। फिर वे गौरव की शिकायत करने थाने गए।
महिला थाने का घेराव करने की चेतावनी दी
गौरव के परिवार का आरोप है कि मंगलवार को दो महिला पुलिसकर्मियों ने गौरव को धमकाया। उन्होंने उसके पिता से 45 हजार रुपए ऐंठ लिए और फिर उसे छोड़ दिया।परिवार ने गौरव को न्याय न मिलने पर महिला थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है।
MP में नाबालिग से गैंगरेप: 5 आरोपियों में 80 साल का बुजुर्ग भी शामिल, 6 महीने की गर्भवती हुई तो खुला राज
पुलिस ने कहा- पैसे लेने के आरोप झूठे हैं
दूसरी ओर, महिला थाने की टीआई कौशल्या चौहान ने कहा, 'थाने में दुष्कर्म की शिकायत आई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। पुलिस ने थाने में किसी भी पक्ष से पैसे नहीं लिए हैं। आरोप झूठे हैं।'
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
अनूपपुर में स्कूल जा रहे 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत : ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम
शहडोल में 'प्रिंसिपल' के खिलाफ छात्रों का पैदल गदर : 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी
राजेंद्रग्राम में 'सड़क-बस' के लिए सड़क पर उतरे छात्र : पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम
'50 हजार में महिला प्रोफेसर आ जाती, तुम आ जाओ' : प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा
जगह कैंपस में थी, तो भवन 300 मीटर दूर क्यों बनाया ? : गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन