: सेक्सटॉर्शन में प्रेमी युगल गिरफ्तार: डेटिंग के बहाने बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर ठगा, कोलकाता से पकड़े गए
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के मामले में कोलकाता से एक प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी डेटिंग का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाते और फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ठगी करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनकी ही शादी से महज दो घंटे पहले पकड़ा है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, इसके बाद पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर उन्हें लेकर दुर्ग पहुंच रही है। आरोपियों के आने के बाद पुलिस मामले का खुलासा करेगी। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, एक बुजुर्ग से आरोपियों ने 11 लाख रुपये ठगे थे। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया था कि उनके मोबाइल पर डेटिंग साइट का मैसेज आया। इसमें दिए गए नंबर पर उन्होंने कॉल किया। उसके बाद उन्हें वीडियो कॉल किया गया और मीटिंग से पहले रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस समझाया गया। इसके बाद 24 सितंबर 2022 को उन्होंने 2149 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन करा लिया। इसके बाद एक युवती का कॉल आया और उसने कहा कि आईडी बनाने के लिए 3999 रुपये और देने होंगे। उसके बाद ही मीटिंग होगी।
ऐसा करते हुए बुजुर्ग को अपनी बातों में फंसा लिया और युवती ने वीडियो कॉल कर अश्लील बातें शुरू कर दीं। इसे रिकार्ड कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। बदले में आरोपी बुजुर्ग से लगातार रुपये ऐंठते रहे। तंग आकर बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत कर दी। साइबर सेल की मदद से दुर्ग पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस किया और एक टीम बनाकर कोलकाता भेजी। टीम ने कोलकाता पुलिस की मदद से आरोपियों सौम्या ज्योति दास और प्रिया मंडल को उनकी शादी से दो घंटे पहले पकड़ लिया।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन