MP CG Times
Breaking News Exclusive
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts? नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत, 25 घायल : CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी 20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts? नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत, 25 घायल : CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी 20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क

शहडोल में अंधविश्वास का खूनी खेल : घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे

शहडोल में अंधविश्वास का खूनी खेल : घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अंधविश्वास के फेर में एक और खौफनाक वारदात सामने आई है। सोहागपुर/अमलाई क्षेत्र के चंदौरा गांव में झाड़-फूंक और इलाज करने आए एक तांत्रिक (बाबा) की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

आरोपी को शक था कि तांत्रिक और उसका अपना ही सगा भाई मिलकर तंत्र-मंत्र का सहारा ले रहे हैं और इसी जादू-टोने के कारण उसके बच्चों की मौत हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया।

बीमार भतीजी के इलाज के लिए सीधी से बुलाया था बाबा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चंदौरा निवासी बुद्धसेन ने अपनी बेटी की तबीयत लगातार खराब रहने पर सीधी जिले के रहने वाले बाबा राज बहोर को अपने घर झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र से इलाज के लिए बुलाया था।

बुधवार की रात बाबा राज बहोर बुद्धसेन के घर में लड़की का इलाज और झाड़-फूंक कर रहे थे। इसी दौरान बुद्धसेन का भाई भीमसेन हाथ में धारदार कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा।

भीमसेन ने बिना कुछ सोचे-समझे बाबा के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमला इतना भीषण था कि बाबा राज बहोर ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

'जादू-टोने से मेरे बच्चों को मारा'— अंधविश्वास में ली जान

प्रारंभिक पुलिस जांच में जो वजह सामने आई है, वह समाज में फैले गहरे अंधविश्वास को दर्शाती है। आरोपी भीमसेन को लंबे समय से अपने भाई बुद्धसेन और तांत्रिक बाबा राज बहोर पर सनक की हद तक शक था। उसका मानना था कि दोनों मिलकर उसके पूरे परिवार पर काला जादू कर रहे हैं।

भीमसेन का दावा था कि पूर्व में उसके बच्चों की हुई अकाल मौत और घर में लगातार फैल रही बीमारियों के पीछे इसी तांत्रिक और उसके भाई का हाथ है। इसी नफरत में उसने कुल्हाड़ी से तांत्रिक को काट डाला।

SP संजय कुमार अग्रवाल ने लिया जायजा, 1 महीने में दूसरी वारदात

गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों ने घर में लहूलुहान शव देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही शहडोल एसपी संजय कुमार अग्रवाल पुलिस टीम के साथ चंदौरा गांव पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

एसपी संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी भीमसेन वारदात के बाद से फरार है, उसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अंधविश्वास का गढ़ बनता शहडोल?

गौरतलब है कि शहडोल जिले में अंधविश्वास के कारण हत्या का यह पहला मामला नहीं है। महज एक महीने पहले ही जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में भी जादू-टोने और डायन होने के शक में एक बुजुर्ग महिला की दिनदहाड़े नृशंस हत्या कर दी गई थी।

संबंधित ख़बरें

अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?

अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?

Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?

Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?

नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा

नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा

शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार

शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार

ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ?

ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ?

20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क

20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन