Logo
Breaking News Exclusive
पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

शहडोल में फिर कुएं में डूबने से युवती की मौत : पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में पानी में डूबने से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भमरहा-दो गांव में सगे भाई-बहन की डूबने से हुई मौत के दर्द से अभी क्षेत्र उबरा भी नहीं था कि ग्राम खुसरिया से एक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आ गया है।

यहां पानी भरने गई 20 वर्षीय युवती की कुएं में पैर फिसलकर गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गई। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद कुएं में उसका शव बरामद हुआ।

अकेले पानी भरने गई थी मनवाती, पैर फिसलते ही कुएं में समाई

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ग्राम खुसरिया निवासी मनवाती सिंह (20 वर्ष) मंगलवार को रोजाना की तरह घर के पास स्थित कुएं पर पानी भरने के लिए निकली थी।

पानी भरते समय अचानक कुएं की जगत/मेड़ से उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरी।  जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय कुएं के आसपास कोई भी ग्रामीण मौजूद नहीं था, जिससे मनवाती को समय पर कोई मदद नहीं मिल सकी और पानी में डूबने से उसकी सांसें थम गईं।

कुएं की मेड़ पर पड़ी चप्पल से हुआ अनहोनी का शक

जब मनवाती काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी, तो परिजन चिंतित हो उठे और उन्होंने गांव में उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश करते-करते जब परिजन कुएं के पास पहुंचे, तो वहां मनवाती की चप्पल रखी दिखाई दी।

किसी अनहोनी की आशंका के चलते जब ग्रामीणों ने कुएं के भीतर झांककर और कांटा डालकर तलाश की, तो मनवाती का शव तैरता हुआ मिला। बेटी का बेजान शरीर देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।

ब्यौहारी पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच

घटना की सूचना तुरंत ब्यौहारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ब्यौहारी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन