8वीं की छात्रा को किडनैप कर गैंगरेप : सहेली के साथ एग्जाम देने जा रही थी, रास्ते से उठा ले गए 4 दरिंदे, जंगल में वारदात
MP Girl Kidnapping Gang Rape Case; 8th Class Student | Mauganj News: मऊगंज में 14 साल की आठवीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे सहेली के साथ आठवीं प्री-बोर्ड की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में दो बाइक पर चार युवक मिले।
दोनों छात्राओं को जंगल ले गए। एक को कुछ दूर पर छोड़ दिया, फिर दूसरी छात्रा के साथ गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने छात्रा को कोई नशीला पदार्थ खिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसे सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी।

MP Girl Kidnapping Gang Rape Case; 8th Class Student | Mauganj News: परिजनों के अनुसार, युवती शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद गांव के पास जंगल में बेसुध हालत में मिली। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
मां बोली- तीन लोगों ने मिलकर की वारदात
सूचना मिलते ही एसपी दिलीप सोनी और एसडीओपी सची पाठक थाना पहुंचे। इस मामले में चार आरोपियों के नाम सामने आए हैं। एसपी दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि युवती को होश आ गया है, लेकिन वह अभी स्पष्ट बयान देने की स्थिति में नहीं है।
MP Girl Kidnapping Gang Rape Case; 8th Class Student | Mauganj News: मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और पीड़िता के बयान के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Tags :
Gang Rape Cas 8th Class Student Mauganj News Kidnapping Gang Rape Case MP Girl Kidnapping Kidnapping Gang Rapeसंबंधित ख़बरें
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ?
20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन