Logo
Breaking News Exclusive
टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान

: अनूपपुर में 2 बच्चों की कुएं में तैरते मिली लाश: एक दिन से लापता थे, पुलिस ने जताई यह आशंका

MP Anuppur Bodies of 2 children found floating in a well: एमपी के अनूपपुर जिले में दो बच्चों का शव कुएं में मिला है। दोनों मंगलवार दोपहर से घर से लापता थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार की सुबह ग्रामीण दोनों मासूम बच्चों की तलाश करते हुए गांव से करीब 1 किमी दूर स्थित एक कुएं पर पहुंचे। जहां उन्हें दोनों के शव कुएं में तैरते हुए दिखाई दिए। पुलिस को जामुन तोड़ते समय गिरने की आशंका है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के भोलगढ़ गांव के सोनटोला की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोनों मासूम बच्चे 3 जून से लापता थे

दरअसल, मृतक संतोष बैगा पुत्र आकाश बैगा (4) और परी बैगा पुत्र जेठू बैगा (4) मंगलवार दोपहर घर से निकले थे। लेकिन दोपहर बाद जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें आस-पास खोजना शुरू किया। खोजबीन के बाद जब वे नहीं मिले तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। देर रात सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान, कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने सोन नदी, तालाब, बांध और आसपास के इलाकों में खोजबीन की। लेकिन, दोनों नहीं मिले। बुधवार सुबह जब ग्रामीण दोनों बच्चों की खोजबीन करते हुए कुएं के पास पहुंचे तो उन्होंने दोनों के शव कुएं के अंदर पानी में तैरते हुए देखे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को बुलाया। शवों को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।

चाचा बोले- मेरे भतीजे और भतीजी अब इस दुनिया में नहीं रहे

घटना के संबंध में मृतक संतोष बैगा के चाचा सुरेश बैगा ने बताया कि संतोष के पिता आकाश बैगा बाहर मजदूरी करते हैं। मंगलवार को उनके लापता होने की सूचना मिली थी।

बुधवार को संतोष के पिता कुछ देर बाद घर पहुंचे। संतोष अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन भी है। परी बैगा भी मेरे चाचा की बेटी की बेटी है। सुरेश ने बताया कि मेरे भतीजे और भतीजी दोनों अब इस दुनिया में नहीं रहे।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन