Logo
Breaking News Exclusive
टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान

IGNTU अमरकंटक के छात्र की जलाशय में डूबने से मौत : डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था?

अमरकंटक (अनूपपुर)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) अमरकंटक से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पोड़की जलाशय में डूबने से विश्वविद्यालय के एक 21 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई।

छात्र अपने दोस्त को पानी में डूबता देख उसे बचाने के लिए जलाशय में कूदा था। उसने दोस्त को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद गहरे पानी और दलदल की चपेट में आ गया। एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत के बाद छात्र का शव बाहर निकाला।

हॉस्टल अलॉटमेंट कराने बिहार से आया था आर्यन

अमरकंटक थाना प्रभारी एलबी तिवारी ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान गया (बिहार) निवासी आर्यन कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है। आर्यन IGNTU में 'बीबीए टूरिज्म' (BBA Tourism) द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह नए सत्र के लिए हॉस्टल अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी करने के उद्देश्य से ही अमरकंटक आया हुआ था।

पैर फिसलने से गिरा दोस्त, बचाने उतरा और खुद डूब गया

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच आर्यन अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घूमने के लिए पोड़की जलाशय गया था।

जलाशय के किनारे बैठकर उसका साथी उदित राज पैर डालकर पानी की गहराई का अंदाजा लगा रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने के कारण उदित सीधे गहरे पानी में जा गिरा। तैरना न आने की वजह से उदित हाथ-पैर मारने लगा और डूबने लगा।

दोस्त को जिंदगी और मौत से जूझता देख आर्यन ने बिना एक पल गंवाए जलाशय में छलांग लगा दी। आर्यन की कोशिश से उदित तो किसी तरह किनारे तक पहुंचकर बाहर निकल आया, लेकिन आर्यन खुद गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

रात 11 बजे SDRF ने निकाला शव, यूनिवर्सिटी में मातम

साथियों के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के स्थानीय लोग पहुंचे और अमरकंटक पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों की शुरुआती तलाश के बाद अनूपपुर से SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की विशेष टीम को बुलाया गया।

रात करीब 11 बजे एसडीआरएफ के गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आर्यन के पार्थिव शरीर को जलाशय से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक की मॉर्चुरी में रखवा दिया है। गुरुवार को बिहार से परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इस दुखद हादसे के बाद से IGNTU परिसर और छात्र समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन