MP में कांग्रेस विधायक का भाई बना लुटेरा : शराब दुकान में की लूटपाट, 4 साथियों के साथ खुलेआम वाइन की बोतलें उठाईं, देखिए ये VIDEO
Dhar Dahi Liquor Store Loot VIDEO | Congress Leader Dabangai Controversy: मध्यप्रदेश के धार जिले में कुक्षी कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के चचेरे भाई अर्जुन सिंह बघेल ने डही शराब दुकान में लूटपाट की है। शराब दुकान से महंगी-महंगी बोतलें निकालकर ले गए। 4 साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। CCTV फुटेज वायरल हो रहा है।
Dhar Dahi Liquor Store Loot VIDEO | Congress Leader Dabangai Controversy: जानकारी के मुताबिक वारदात 4 फरवरी की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में पांच लोग गुंडागर्दी करते दिख रहे हैं। वे खुलेआम शराब की बोतलें ले जाते हुए दिख रहे हैं। कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह बघेल भी विधायक के प्रतिनिधि हैं। वह विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल का सारा काम संभालते हैं।
दुकान के बाहर खड़े रहे 4 लोग
Dhar Dahi Liquor Store Loot VIDEO | Congress Leader Dabangai Controversy: CCTV फुटेज में कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह बघेल एक शराब की दुकान के बाहर खड़े दिख रहे हैं। उनके साथ चार और लोग हैं। उनका एक साथी जाली वाली खिड़की से दुकान के अंदर जाता है। रैक से शराब की बोतलें निकालकर बाहर इंतजार कर रहे अपने साथियों को दे देता है।
Dhar Dahi Liquor Store Loot VIDEO | Congress Leader Dabangai Controversy: वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वह व्यक्ति बार-बार जाली वाली खिड़की से दुकान के अंदर जा रहा है। शराब की बोतलें निकाल रहा है और उन्हें दूसरों को दे रहा है। बाहर खड़े लोग फिर उन बोतलों को पास खड़ी एक कार में ले जाते हैं। बोतलें रखने के बाद वे दुकान पर वापस आते हैं। इसी तरह कई शराब की बोतलें ले जाते हैं।
शराब दुकान कर्मचारी हाथ जोड़े खड़ा रहा
Dhar Dahi Liquor Store Loot VIDEO | Congress Leader Dabangai Controversy: वायरल वीडियो में दिख रहा है शराब दुकान का एक बुजुर्ग कर्मचारी कांग्रेस नेता और उसके साथियों के सामने हाथ जोड़कर विनती करता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस नेता को शराब दुकान लूटने से मना कर रहा है, लेकिन कर्मचारी की बात कोई नहीं सुनता।
थाने में किसी ने नहीं दर्ज कराई शिकायत
Dhar Dahi Liquor Store Loot VIDEO | Congress Leader Dabangai Controversy: वहीं मामले में डही थाना प्रभारी दिलीप कुमार ताड़ीवाला ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। फिलहाल थाने में इस संबंध में कोई आवेदन या शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
Dhar Dahi Liquor Store Loot VIDEO | Congress Leader Dabangai Controversy: डही पुलिस स्टेशन के इंचार्ज ने बताया कि अगर इस मामले में कोई शिकायत मिलती है, तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस वीडियो के आधार पर स्थिति पर नजजर रख रही है।
Tags :
Liquor Store Loot Dhar Dahi Liquor Store Dhar Dahi Liquor Store Loot Store Loot VIDEO Liquor Store Loot VIDEO Congress Leader Dabangai Controversy Congress Leader Congress MLA Surendra Singh कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंहसंबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन