शराब कंपनी के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा : हथियारबंद बदमाश 20 मिनट तक मचाते रहे उत्पात, जानिए पूरी वारदात
Badnawar Employee Assaulted | Sharab Company Staff Attacked, Vehicle Vandalized: मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर में कुछ बदमाशों ने शराब कंपनी के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इसमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए इंदौर भेजा गया है। घटना शुक्रवार सुबह की है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
Badnawar Employee Assaulted | Sharab Company Staff Attacked, Vehicle Vandalized: पुलिस के मुताबिक, शराब ठेकेदार के कर्मचारी इलाके में अवैध शराब की बिक्री पर निगरानी रखते हैं। आज सुबह शराब कंपनी के कर्मचारियों ने अवैध शराब से भरे एक वाहन का पीछा किया। यह वाहन लेबड़ नयागांव फोरलेन पर स्थित बोराली बस स्टैंड के पास देखा गया, जहां कर्मचारियों ने इसे रोक लिया।
Badnawar Employee Assaulted | Sharab Company Staff Attacked, Vehicle Vandalized: इसी दौरान बदमाशों ने शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने कर्मचारियों के साथ बुरी तरह मारपीट की और उनके फोर-व्हीलर वाहन को भी तोड़ दिया। इस हमले में एक कर्मचारी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे इंदौर भेजा गया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Badnawar Employee Assaulted | Sharab Company Staff Attacked, Vehicle Vandalized: बस स्टैंड के पास स्थित एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग हुई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि हमलावर करीब 20 मिनट तक तोड़फोड़ और मारपीट करते रहे। हालांकि, मौके पर कोई अवैध शराब बरामद नहीं हुई है।
कर्मचारी बोले-अवैध शराब लेकर जा रहे थे तस्कर
शराब कंपनी से जुड़े राजेश जायसवाल ने बताया कि हमले में कई कर्मचारी घायल हुए हैं। विशाल जायसवाल नामक कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उसे इंदौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जायसवाल के अनुसार, तस्कर अवैध शराब लेकर जा रहे थे, लेकिन मौके पर कोई शराब नहीं मिली।
Badnawar Employee Assaulted | Sharab Company Staff Attacked, Vehicle Vandalized: स्थानीय पुलिस हमलावरों की अब तक पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
Tags :
Badnawar Employee Assaulted Sharab Company Staff Attacked, Vehicle Vandalized Staff Attacked, Sharab Company Badnawar Employee Employee Assaulted दौड़ा-दौड़ाकर पीटासंबंधित ख़बरें
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ?
20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन