Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

अनूपपुर में बाल पकड़कर पत्नी को हेलमेट से पीटता रहा पति : बीच सड़क पर हैवानियत, सिर से बहने लगा खून तो बेहोश हुई, 1 साल से अलग रह रही थी महिला

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र से हैवानियत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे पति ने बीच सड़क पर अपनी ही पत्नी के बाल पकड़कर उसे हेलमेट से बर्बरतापूर्वक पीटना शुरू कर दिया।

हेलमेट के ताबड़तोड़ वार से महिला का सिर फट गया और खून बहने की वजह से वह मौके पर ही बेहोश हो गई। सड़क पर हुई इस मारपीट का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। मामला तूल पकड़ते ही पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

25 जुलाई की वारदात, रास्ते में रोककर शुरू कर दी हैवानियत

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 25 जुलाई को परासी गांव के पास की है। पीड़िता (जो कृषि सखी के रूप में काम करती हैं) किसी काम से कहीं जा रही थीं। तभी उनका पति भूषण यादव (40 वर्ष) बाइक से अचानक वहां पहुंचा और उन्हें रोककर विवाद करने लगा।

बात बढ़ते ही आरोपी भूषण ने पत्नी के बाल पकड़े और अपने हेलमेट से उनके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बहने की वजह से वह कुछ समय के लिए वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी।

1 साल से अलग रह रही थी पीड़ित, बच्चों को पालने के लिए करती है नौकरी

स्थानीय लोगों और पुलिस जांच में सामने आई बातें

अकेले पाल रही बच्चे: पीड़ित महिला अपने बेटे और बेटी के साथ परासी में किराए का मकान लेकर रहती हैं। वह 'कृषि सखी' के पद पर कार्य कर परिवार का पेट पालती हैं।

कोर्ट में चल रहा विवाद: पति की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर वह पिछले एक साल से भूषण यादव से अलग रह रही हैं। अदालत में उनका वैवाहिक विवाद लंबित है।

लगातार करता है पीछा: महिला का आरोप है कि अलग रहने के बावजूद आरोपी पति आए दिन उनका पीछा करता है, रास्ते में रोककर गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है।

मेडिकल में चोट की पुष्टि, आरोपी पति फरार

घटना के बाद लहूलुहान हालत में पीड़िता भालूमाड़ा थाना पहुंचीं और पति के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें सिर पर गंभीर चोट की पुष्टि हुई है।

भालूमाड़ा थाने के प्रधान आरक्षक सपन नामदेव के मुताबिक, आरोपी भूषण यादव के खिलाफ BNS की धारा 229 और 115 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन