Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

अनूपपुर में मछली पकड़ने गए अतिथि शिक्षक डूबे : सोमवार सुबह मिला शव, किनारे से 10 मीटर पहले फंसा पैर, बचाने के लिए दोस्त ने पकड़ा हाथ, फिर छूटा साथ

अनूपपुर। अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र स्थित सोन नदी के दूधिया घाट पर रविवार शाम को हुआ हादसा सोमवार सुबह मातम में बदल गया। साथी शिक्षक के साथ मछली पकड़ने गए अतिथि शिक्षक महेंद्र चौधरी (40 वर्ष) का शव सोमवार सुबह करीब 7 बजे एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने नदी से बरामद कर लिया है।

घटना के बाद से ही लहरपुर के शासकीय मॉडल स्कूल में शोक की लहर है, जहां मृतक शिक्षक पदस्थ थे और परिसर में ही रहते थे।

मछली पकड़ने के दौरान कैसे हुआ हादसा?

पुलिस जांच और प्रत्यक्षदर्शी साथी शिक्षक विजय चौधरी के मुताबिक, महेंद्र चौधरी अपने साथी शिक्षक विजय चौधरी के साथ रविवार सुबह दूधिया घाट पर मछली पकड़ने गए थे। शाम करीब 4:30 बजे दोनों ने घाट का एक हिस्सा बदलकर दूसरे छोर पर जाने के लिए नदी पार करना शुरू किया।

किनारे से महज 10 मीटर की दूरी पर महेंद्र का पैर पानी के अंदर जलकुंभी या किसी गड्ढे में अचानक उलझ गया। साथी विजय चौधरी ने तुरंत पानी में उतरकर महेंद्र का हाथ पकड़ा और खींचने का प्रयास किया। लेकिन पानी के तेज खिंचाव और खुद के डूबने के खतरे को देखते हुए हाथ छूट गया और महेंद्र गहरे पानी में समा गए।

रात भर चला सर्च ऑपरेशन, ग्रामीणों ने जाने से किया था इनकार

दूधिया घाट अत्यधिक गहरा और ऊबड़-खाबड़ होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों ने पानी में उतरने से इनकार कर दिया था। इसके बाद अनूपपुर जिला मुख्यालय से SDRF की टीम बुलाई गई।

पुलिस और SDRF ने रात 9 बजे तक टॉर्च की रोशनी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह 7 बजे दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और कुछ ही देर में घटना स्थल के पास से ही महेंद्र चौधरी का शव बरामद कर लिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, थाना प्रभारी का बयान

जैतहरी थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडे ने बताया कि शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी के अनुसार "शव पर किसी चोट या हमले के निशान नहीं हैं, हालांकि पानी के भीतर मछलियों या कीड़ों के खुरचने के हल्के निशान दिखे हैं। घटनास्थल काफी गहरा और गड्ढेनुमा है, जिससे आशंका है कि पैर जलकुंभी में उलझने से हादसा हुआ। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन