: Chittorgarh: मंदसौर के दो इनामी बदमाश चित्तौड़गढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े, बंटी आंजना हत्याकांड में हैं आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
चित्तौड़गढ़ की कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने दोनों इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। मध्यप्रदेश निवासी दोनों आरोपियों को पुलिस ने होरी हनुमान मंदिर अरनोद जिला प्रतापगढ़ से डिटेन कर गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि दो मार्च को बंटी उर्फ विकास आंजना की जेल के पास तीन युवकों ने फायरिंग कर हत्या कर दी थी। घटना ट्रेस आउट करने के लिए एएसपी अर्जुन सिंह शेखावत और राजीव जोशी के निर्देशन, सीओ आशीष कुमार के सुपरविजन और एसएचओ कोतवाली निंबाहेड़ा फूल चन्द के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पांच आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार, अब दो पकड़े
इससे पहले पुलिस ने सात फरवरी अम्बानगर निम्बाहेडा निवासी कमल सिंह, राहुल सूर्यवंशी और प्रभुलाल जाट को गिरफ्तार किया था। 14 फरवरी को घटना के मुख्य अभियुक्त अजय पाल जाट और कृष्णपाल उर्फ कान्हा निवासी थाना पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। बुधवार को प्रकरण में फरार शेष अभियुक्त सुरेश जाट पुत्र किशोर जाट निवासी पित्याखेडी थाना वाईडी नगर जिला मन्दसौर हाल अम्बानगर निम्बाहेडा को बापर्दा और रमेश उर्फ कान्हा भील, निवासी नई सिगरी अम्बानगर थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा को गिरफ्तार किया गया है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली
अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन