: बर्थडे के दिन मौत का तोहफा: 3 बजे तक चलाया इंस्टाग्राम, फिर फांसी लगाकर दे दी जान, परिवार में पसरा मातम
Youth commits suicide by hanging in Bhilai: छत्तीसगढ़ के भिलाई में 17 साल के युवक पी कौशल ने अपने जन्मदिन के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है. रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. खुर्सीपार पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
तुलसी दास भट्ट ने बताया कि पी कौशल खुर्सीपार के रहने वाला था. वह उनके दोस्त पी मनीष राव का छोटा भाई था. वह सबसे मिलनसार लड़का था. पढ़ाई में भी वह हमेशा प्रथम आता था. परिवार में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं थीय उसके परिवार वालों ने भी उसे क्रिकेट में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया. कई बार वो अपने भाई और सभी दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जाता था. तुलसी दास का कहना है कि पी कौशल आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता. उसनेने ऐसा क्यों किया यह कोई नहीं जान पा रहा है. पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. पुलिस फोन की जांच कर रही है. 3 बजे इंस्टा पर स्टोरी पोस्ट की और फिर फांसी लगा ली बड़े भाई के दोस्त प्रथमेश त्रिपाठी ने बताया कि पी कौशल का जन्मदिन था. वह बहुत खुश था. सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इसके बाद वह दिन में टीम के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए बाहर गया और फिर दोपहर में घर आ गया. इसके बाद दोपहर 3 बजे तक स्टोरी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई. 3 बजे के बाद उनका इंस्टा अकाउंट बंद हो गया. शाम 5-6 बजे के बीच सूचना मिली कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया इलाके के रहने वाले कांग्रेस नेता गोपाल ने बताया कि शाम 6 बजे उनकी मां ने फोन किया कि कार निकालो, कौशल ने फांसी लगा ली है. पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि वो लड़का ऐसा कुछ कर सकता है. गोपाल तुरंत अपनी माँ के साथ अपने घर पहुँच गया. उसे कार में लेकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन