: छत्तीसगढ़ में शूट होगी वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय': सीएम से मिले पंचायत के मेकर्स, मुहूर्त-शॉट का क्लैप, स्थानीय प्रतिभाओं को लिया जाएगा कास्ट
वेब सीरीज की टीम ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब तक उनकी 'पंचायत' और अन्य प्रोजेक्ट की ज्यादातर शूटिंग मध्य प्रदेश में ही हुई है। इस बार वेब सीरीज 'ग्राम-चिकित्सालय' की कहानी के लिए जिन लोकेशन की तलाश की जा रही थी, वह छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में खत्म हुई। टीम ने आगे कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ बेहद खूबसूरत है। यहां सिनेमाई खूबसूरती बिखरी हुई है। हमें उम्मीद है कि यहां फिल्माई जा रही यह वेब सीरीज भी 'पंचायत' की तरह सफल होगी।
50MP कैमरा के साथ Oppo Reno 12 सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत
सीएम ने कहा- छत्तीसगढ़ शूटिंग हब के रूप में उभरे
वेब सीरीज की टीम से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को लगातार बढ़ावा दे रही है। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ फिल्म शूटिंग का हब बनकर उभरे। नई फिल्म नीति के तहत छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं।
सीएम साय ने आगे कहा कि हम राज्य में फिल्म सिटी बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। फिल्म सिटी के जरिए न सिर्फ स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि रोजगार भी बढ़ेगा।
वेब सीरीज 'ग्राम-चिकित्सालय' में दिखेंगे स्थानीय कलाकार
वेब सीरीज 'ग्राम-चिकित्सालय' की टीम ने मुख्यमंत्री को बताया कि सीरीज में छत्तीसगढ़ के स्थानीय टैलेंट को भी कास्ट किया जा रहा है। यहां बहुत प्रतिभाशाली कलाकार हैं, जिनका हम उपयोग कर रहे हैं। इसलिए रंगमंच से जुड़े कलाकारों समेत स्थानीय लोगों का चयन किया गया है। यहां करीब एक महीने तक शूटिंग चलेगी।
Tere Ishk Mein: ‘रांझणा’ धनुष ‘नेशनल क्रश’ तृप्ति डिमरी के साथ करेंगे रोमांस, जानें कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
मप्र के सीहोर में पंचायत की शूटिंग शुरू
मध्य प्रदेश के सीहोर के महोदिया गांव में गुरुवार से पंचायत सीजन 4 की शूटिंग शुरू हो गई है। इसके लिए फिल्म के निर्देशक और किरदार महोदिया पहुंचने लगे हैं। आपको बता दें कि पंचायत के पहले, दूसरे और तीसरे सीजन की शूटिंग भी इसी गांव में हुई थी।
सीहोर से कुछ ही दूरी पर स्थित महोदिया गांव में वेब सीरीज पंचायत के सीजन एक, सीजन दो और सीजन तीन की शूटिंग हुई थी। अभिनेता जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव, अशोक पाठक और नीना गुप्ता की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था। जिसके बाद सीहोर का गांव महोदिया पूरे देश में काफी मशहूर हो गया था।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन