: तांत्रिक के बहकावे में आकर युवक ने निगला जिंदा चूजा: दोनों की मौत, गले में फंस गया काला चूजा, संतान न होने से था परेशान
आंगन में बेहोश होकर गिर पड़ा आनंद
मामले में परिजनों ने बताया कि आनंद आंगन में बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। हालांकि आनंद यादव अपनी बीमारी के बारे में कुछ नहीं बता सका। वह कुछ भी कहने से बचता रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें और कुछ नहीं पता, ऐसा कैसे हुआ।
आनंद तांत्रिकों के चक्कर में पड़ गया था
परिवार के साथ अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि शादी के 5 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आनंद कुमार यादव को कोई संतान नहीं हुई थी, जिससे वह परेशान रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि वह तांत्रिकों के चक्कर में पड़ गया था। आशंका है कि तांत्रिकों के बहकावे में आकर आनंद कुमार यादव ने चूजा निगल लिया था।
पोस्टमार्टम में गले से चूजा निकला
फोरेंसिक एचओडी डॉ. संतो बाग ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत की आशंका पर युवक के शव के सीने में चीरा लगाया गया, लेकिन सब कुछ सामान्य पाया गया। ब्रेन हेमरेज की आशंका पर सिर का हिस्सा खोला गया, लेकिन सिर में भी कुछ असामान्य नहीं पाया गया।
डॉक्टर ने बताया कि इसके बाद गले में चीरा लगाया गया तो युवक के गले में चूजा मिला। यह युवक की सांस की नली और भोजन नली के बीच फंसा हुआ था। तकनीकी जांच में पता चला कि युवक की मौत सांस की नली में चूजा फंसने से हुई है।
15 हजार पोस्टमॉर्टम, पहली बार देखा ऐसा मामला
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के फोरेंसिक एचओडी डॉ. संतो बाघ ने बताया कि उन्होंने अब तक करीब 15 हजार पोस्टमॉर्टम किए हैं, लेकिन उनके जीवन में यह पहला मामला है, जिसमें किसी ने जिंदा चूजा निगला हो।
तांत्रिक के एंगल से भी पुलिस कर रही जांच
मामले में अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक की मौत के बारे में परिजनों से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। ग्रामीणों और उससे जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। तांत्रिक के एंगल से भी जांच की जा रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन