: गरियाबंद में DVS मेंबर समेत 4 नक्सलियों का सरेंडर: सभी 19 लाख के इनामी, 16 लाख कैश और हथियार बरामद
गरियाबंद से गिरीश जगत की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में रविवार को 4 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इनमें धमतरी-गरियाबंद-नुआपड़ा डिवीजन कमेटी का DVS मेंबर दीपक मंडावी भी शामिल है। सरेंडर करने वालों में दो महिला और दो पुरुष नक्सली हैं।
सभी 2013 से सक्रिय थे और उन पर कुल 19 लाख रुपए का इनाम घोषित था। नक्सलियों की निशानदेही पर सुरक्षा बलों ने 16 लाख रुपए कैश, 31 जिंदा कारतूस, दो खाली मैगजीन, डेटोनेटर, 8 बीजीएल, 12 बोर राउंड और नक्सली साहित्य बरामद किया है।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों के नाम
दीपक उर्फ भीमा मंडावी (DVS मेंबर, इनामी 8 लाख)
कैलाश उर्फ भीमा भोगाम (प्रोटेक्शन टीम, इनामी 5 लाख)
रानिता उर्फ पायकी (एरिया कमेटी सदस्य, इनामी 5 लाख)
सुजीता उर्फ उरें कारम (एरिया कमेटी सदस्य, इनामी 1 लाख)
हथियार के साथ सरेंडर
आईजी रायपुर रेंज अमरेंद्र मिश्रा ने बताया कि दीपक मंडावी ने SLR राइफल के साथ सरेंडर किया, जबकि रानिता ने सिंगल शॉर्ट राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया।
लगातार मिल रही सफलता
जनवरी में चलपति समेत 16 नक्सलियों के खात्मे के बाद से गरियाबंद में नक्सली विरोधी अभियान तेज हुआ है। इस साल अब तक कई नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन