: मुंगेली में सरपंच-सचिव की मनमानी बेलगाम: कलेक्टर साहब...आपके जिम्मेदार स्कूल में बना दिए दुकान, शिक्षा विभाग की नाकामी या सांठगांठ ?
मुंगेली. आमतौर पर ग्रामीणों द्वारा सरकारी जगहों पर बेजाकब्जा करने का मामला सामने आता है, लेकिन यदि पंचायत ही बेजा कब्जा कर निर्माण काम कराए तो फिर यह मामला अलग ही हो जाता है. कुछ ऐसा ही मुंगेली जिले के बरेला में हुआ है. जहां पंचायत के सरपंच सचिव ने नियम के विरुद्ध जाकर प्राथमिक स्कूल परिसर में दुकान बना दिया है. शिक्षा विभाग के जिम्मेदार गहरी नींद में हैं.
बता दें कि, स्कूल परिसर के अंदर बने इस दुकान से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. वहीं नियमों की दुहाई देने वाली निर्माण एजेंसी पंचायत विभाग ने भी आंख मूंदकर स्कूल परिसर के अंदर दुकान बनाने की अनुमति कैसे दे दी और निर्माण भी पूरा हो गया, यह बड़ा सवाल है.
वहीं अब स्थानीय लोग और पालक जब विरोध पर उतर आए हैं तो विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को लेकर किस तरह एक्शन लेते है यह भी देखने वाली बात होगी. वहीं ताज्जुब की बात यह भी है कि, मेनरोड के ऊपर बने स्कूल परिसर के अंदर दुकान पर आखिरकार ज़िम्मेदार अधिकारियों की नजर कैसे नही पड़ रही है.
वहीं बरेला पंचायत के सरपंच कृष्णा यादव ताल ठोंककर कह रहे हैं, इसके लिए बकायदा पंचायत में प्रस्ताव हुआ है और सब कुछ सिस्टम से बन रहा है. हालांकि, इसकी जानकारी जब जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई तो उन्होंने कहा कि मामले की सूचना मिली है जांच के उपरांत ही कुछ कह पाऊंगा.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन