Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी के घर से 7 किलो सोना और 1 किलो चांदी पार, पति-पत्नी और साली गिरफ्तार हथियार-कार और 4.5 किलो चांदी बरामद, जानिए किस कातिल ने चलाई थी गोली 48 गांवों के ग्रामीणों ने PM मोदी को खून से लिखे 500 पत्र, समाधान शिविर भी फेल, टाइगर रिजर्व की NOC में अटकी परियोजना फ्रेंड्स भी संबंध बनाने दवाब बनाकर ब्लैकमेल करने लगे, 2 साल से था अफेयर, 10 आरोपी गिरफ्तार चावल देखकर बताता था लोगों को भविष्य, महिला की शिकायत पर पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में FIR कांग्रेस बोली-इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे, दिल्ली-भोपाल में चुनाव आयोग के बाहर धरना कार-बाइक की टक्कर के बाद नाले में गिरी गाड़ी, हादसे में दोनों ड्राइवरों की हालत नाजुक 15 दिन से खराब था एकमात्र हैंडपंप; खाली बर्तन रख ग्रामीणों ने बंद किया राजेंद्रग्राम-अमरकंटक मार्ग कार ने बाइक को सामने से मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, 2 दिन में यह दूसरा बड़ा हादसा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी कारोबारी के घर से 7 किलो सोना और 1 किलो चांदी पार, पति-पत्नी और साली गिरफ्तार हथियार-कार और 4.5 किलो चांदी बरामद, जानिए किस कातिल ने चलाई थी गोली 48 गांवों के ग्रामीणों ने PM मोदी को खून से लिखे 500 पत्र, समाधान शिविर भी फेल, टाइगर रिजर्व की NOC में अटकी परियोजना फ्रेंड्स भी संबंध बनाने दवाब बनाकर ब्लैकमेल करने लगे, 2 साल से था अफेयर, 10 आरोपी गिरफ्तार चावल देखकर बताता था लोगों को भविष्य, महिला की शिकायत पर पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में FIR कांग्रेस बोली-इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे, दिल्ली-भोपाल में चुनाव आयोग के बाहर धरना कार-बाइक की टक्कर के बाद नाले में गिरी गाड़ी, हादसे में दोनों ड्राइवरों की हालत नाजुक 15 दिन से खराब था एकमात्र हैंडपंप; खाली बर्तन रख ग्रामीणों ने बंद किया राजेंद्रग्राम-अमरकंटक मार्ग कार ने बाइक को सामने से मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, 2 दिन में यह दूसरा बड़ा हादसा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी

: CG में रेत माफिया ने युवक को मार डाला: पिस्टल से सीने में मारी गोली, बुलेट धंसने से गई जान, साथी का भी फोड़ दिया सिर

Sand mafia kills youth in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में रेत माफिया ने बिहार के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सीने में गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा। वह बिहार के हाजीपुर जिले से सारंगढ़-बिलाईगढ़ मजदूरी करने आया था। मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम मुखलाल मांझी (39) है। वह रानीसागर स्थित ब्रेड फैक्ट्री (सूर्या बेकरी) में काम करता था। वारदात को 5 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। मुख्य आरोपी का नाम कृष्णा राजपूत (35) है। आरोपियों ने मृतक के साथी का सिर भी फोड़ दिया। अब जानिए 5 लोगों ने उसकी हत्या क्यों की? दरअसल, गुरुवार रात (13 फरवरी) मुखलाल मांझी और उसके साथ बेकरी में काम करने वाले कर्मचारी सूर्या बेकरी के सामने प्लास्टिक जला रहे थे। इस दौरान कृष्णा राजपूत की बेकरी कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। कृष्णा राजपूत ने घर और दुकान के बाहर गाली-गलौज और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान बेकरी स्टाफ और कृष्णा राजपूत ने धमकी देना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर कृष्णा राजपूत ने अपने 5 साथियों की मौजूदगी में देसी कट्टे से मुखलाल मांझी के सीने पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। हंगामा और विवाद का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती बताया जा रहा है कि गोली लगते ही चारों तरफ खून ही खून फैल गया। बेकरी स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। साथ ही युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मुखलाल की मौत हो गई। स्टाफ ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। आरोपियों में होटल संचालिका ललिता बघेल और उसकी साथी गौरी बरेठ, कृष्णा राजपूत समेत कई अन्य शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से एक मैगजीन, एक कार और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची, जिसने खून के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। अब जानिए मुख्य आरोपी कृष्णा कौन है? मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत अवैध रेत खनन का काम करता है। सिंघनपुर के ग्रामीण कई बार उसकी शिकायत कर चुके हैं। सिंघनपुर की नदियों में अवैध रेत खनन और परिवहन के कारण क्षेत्र की सड़कें जर्जर हो गई हैं। ग्रामीणों ने रेत खनन को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद कृष्णा राजपूत भड़क गया। शिकायत करने वाले ग्रामीणों को बंदूक दिखाकर धमकाया। इसके बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर को पत्र लिखकर शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है मामले में एएसपी निमिषा पांडे ने बताया कि हत्या बेकरी के सामने की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कृष्णा राजपूत ने हत्या की है। फिलहाल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन