Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

: छत्तीसगढ़ में सहायक विकास विस्तार अधिकारी की भर्ती: 200 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई, इन्हें मिलेगी छूट

Recruitment of Assistant Development Extension Officer in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) के 200 पदों के लिए व्यापम ने भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन शुरू कर दिया गया है। 2 मई तक ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। जो लोग ग्रेजुएट हैं, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

साथ ही ग्रामीण विकास में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वालों को 15% नंबर एक्स्ट्रा मिलेंगे। जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे 2 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 जून को होगा। (फाइल फोटो)
भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 जून को होगा। (फाइल फोटो)

कैसे होगी भर्ती

  • मेरिट लिस्ट 100 अंकों के आधार पर बनेगी।
  • 85% अंक उस प्रतियोगी परीक्षा के होंगे। जिसमें आप शामिल हुए हैं।
  • 15% अंक ग्रामीण विकास में पोस्ट ग्रेजुएशन वालों को मिलेंगे।

परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड

यह परीक्षा 15 जून को होगी और एडमिट कार्ड 6 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे। आवेदन में अगर कोई गलती हो गई तो उसे सुधारने का मौका 3 से 5 मई तक मिलेगा। परीक्षा राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा का सिलेबस

  • सामान्य अध्ययन।
  • छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान।
  • पंचायती राज और ग्रामीण विकास की योजनाएं।
  • आजीविका मिशन और फ्लैगशिप प्रोग्राम।
  • सामान्य हिंदी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

CG Vyapam ने इस परीक्षा का सिलेबस भी जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

एज लिमिट

  • न्यूनतम : 20 साल
  • अधिकतम : 30 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी

सिलेक्शन प्रोसेस

  • रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सैलरी

लेवल - 6, ग्रेड लेवल 2400 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार मंहगाई और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in/ पर जाएं।
  • 'ऑनलाइन एप्लिकेशन' पर क्लिक करें।
  • पदों पर आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रखें।

एडमिशन टेस्ट के बाद शुरू होंगी बाकी भर्तियां

व्यापम पहले 1 मई से PPT और प्री-MCA जैसी प्रवेश परीक्षाएं करवाएगा। इसके बाद 5 जून को आखिरी एंट्रेंस एग्जाम के बाद अलग-अलग विभागों की भर्तियों की परीक्षाएं शुरू होंगी, जिसमें सहायक विकास अधिकारी की परीक्षा भी शामिल है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन