Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: राम, रामायण और सियासत: BJP ने श्रीराम के नाम पर केवल वोट बटोरा, हम भगवान के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचा रहे- कांग्रेस विधायक

MP CG Times

MP CG Times / Wed, Apr 6, 2022

राम, रामायण और सियासत: BJP ने श्रीराम के नाम पर केवल वोट बटोरा, हम भगवान के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचा रहे- कांग्रेस विधायक

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस आयोजन को छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार ने कराया था. कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक अमितेष शुक्ल भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ श्रीराम के नाम पर वोट बटोरने का काम की है, कांग्रेस भगवान राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचा रही है.

दरअसल, छग शासन के दिशा-निर्देश पर बुधवार को गरियाबंद में जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में जिले की कई टीमों ने हिस्सा लिया. ग्राम चिखली की जय शंकर रामायण मंडली को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला. मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित विधायक अमितेष शुक्ल ने विजेता टीम को 50 हजार के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया.

विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल जिले की विजेता टीम अब 8 से 10 अप्रैल को जांजगीर चांम्पा के शिवरीनारायण में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी, जिसमे प्रथम तीन विजेताओं को क्रमशः 5 लाख 3  लाख और 2 लाख रुपए पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा. गरियाबंद जिले की विजेता टीम भी जल्द ही शिवरीनारायण के लिए रवाना होने वाली है. राम पर सियासत जिला प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल राजिम विधायक ने श्रीराम को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा है कि भाजपा ने श्रीराम के नाम पर केवल वोट बटोरने का काम किया है, जबकि उनकी पार्टी भगवान राम के आदर्शों को रामायण प्रतियोगिता के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है. सीएम भूपेश की तारीफ इस दौरान विधायक अमितेष शुक्ल ने सीएम भूपेश बघेल द्वारा रामायण प्रतियोगिता शुरू करने की पहल को अद्भुत बताया. उन्होंने कहा कि रामायण के महत्व को समझकर उसे जन जन तक पहुंचाने की शुरुआत भूपेश बघेल ने की है. सरकार द्वारा शुरू की गई रामायण प्रतियोगिता को लेकर गांव-गांव में उत्साह का माहौल है. उन्होंने कहा कि रामायण श्रवण करने से लोग पुण्य प्राप्त कर रहे है. कांग्रेस और भूपेश सरकार को भी इसका पुण्य अवश्य मिलेगा. कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की संस्कृति और परम्परा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन