: रायपुर दक्षिण उपचुनाव में बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी ने भरा नामांकन: आकाश ने सुनील सोनी के पैद छूकर लिया आशीर्वाद, दोनों ने शुभ मुहूर्त में दाखिल किया नॉमिनेशन
सुनील सोनी मुझसे बड़े हैं, इसलिए लिया आशीर्वाद- आकाश
आकाश शर्मा ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद लेकर हमने भी शुभ मुहूर्त में नामांकन फार्म भरा है। युवा साथियों का उत्साह, महिलाओं का समर्थन और बुजुर्गों का आशीर्वाद है, हम सब मिलकर अच्छा चुनाव लड़ेंगे और रायपुर दक्षिण का किला फतह करेंगे।
मुझमें माता-पिता के संस्कार हैं, मैं बड़ों का सम्मान करता हूं, इसलिए मैंने सुनील सोनी के पैर छुए। बृजमोहन अग्रवाल और सुनील सोनी उम्र में मुझसे बड़े हैं, लेकिन यह सक्रिय और निष्क्रिय व्यक्ति का चुनाव है। दो बार बारिश हो जाए तो रायपुर दक्षिण की सड़कें जलमग्न हो जाती हैं।
बृजमोहन ने कांग्रेस पर कसा तंज
सांसद बृहमोहन अग्रवाल ने प्रमोद दुबे और कन्हैया अग्रवाल की नाराजगी और कांग्रेस में गुटबाजी पर कहा कि कांग्रेसी समझ नहीं पा रहे हैं कि टिकट किसे मिला है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले यह तय हो जाए कि भूपेश, महंत, टीएस या मरकाम खेमे को टिकट मिला है, उसके बाद तय होगा कि कौन उम्मीदवार के साथ रहेगा।
क्यों खाली हुई है सीट
दरअसल रायपुर दक्षिण सीट भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है। इस सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को उपचुनाव की घोषणा की थी।
वहीं, कांग्रेस की ओर से आकाश शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है, जिसके बाद अन्य दावेदार प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर और कन्हैया अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष की बैठक से दूरी बना ली है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन