: Raipur हाई प्रोफाइल Sex Racket की कहानी: 2 महिला दलाल समेत 17 अरेस्ट, ऐप में फोटो और रेट फिक्स, 2 'रशियन गर्ल' पहले ही जेल में
ऐप के जरिए चल रहा था रैकेट
Raipur High Profile Sex Racket Story: पुलिस टीम ने आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की। जांच के दौरान लोकेंटो ऐप के जरिए दूसरे देशों और राज्यों की लड़कियों के फोटो और कई व्हाट्सएप ग्रुप की जानकारी मिली है। Raipur High Profile Sex Racket Story: पुलिस ने डिजिटल डेटा का विश्लेषण कर रायपुर में देह व्यापार चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। ये देह व्यापार चलाने वाले ऐप के जरिए अपने ग्राहकों को लड़कियों के फोटो और रेट की जानकारी देते थे।
उज्बेकिस्तान की लड़की को मिले 27 हजार
Raipur High Profile Sex Racket Story: उज्बेकिस्तान की लड़की ने पुलिस को बताया कि वह जुगल कुमार के बुलाने पर मुंबई से रायपुर आई थी। रायपुर में उसकी मुलाकात भावेश आचार्य से हुई, जिसके बदले उसे 27 हजार दिए गए। पुलिस ने रवि ठाकरे और जगेंद्र उके उर्फ मोहन को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी जुगल कुमार भागकर पश्चिम बंगाल में छिप गया था, जिसे रायपुर पुलिस की टीम ने 24 परगना पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
अब जानिए क्या है पूरा मामला
Raipur High Profile Sex Racket Story: 5-6 फरवरी की रात करीब 12:30 बजे वीआईपी रोड पर बिलासपुर से गुजर रही एक कार ने स्कूटी सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिसमें एक की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने कार को घेर लिया। कार की नंबर प्लेट के ऊपर एक और प्लेट लगी थी। इस पर 'भारत सरकार' लिखा था। कार में एक विदेशी युवती नोरा (बदला हुआ नाम) और एक युवक जो सरकारी वकील भी है, सवार थे। Raipur High Profile Sex Racket Story: युवती विदेशी नागरिक लग रही थी। आस-पास खड़े लोग उसे रशियन रशियन कहने लगे। हंगामा होने पर थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को थाने चलने को कहा, लेकिन विदेशी युवती अपना फोन मांगने लगी। युवती ने मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी पर उसका फोन छीनने का आरोप लगाया। करीब 45 मिनट तक सड़क पर ड्रामा चलता रहा। इसके बाद दोनों को जबरन पुलिस की गाड़ी में बैठाया गया और थाने ले आई। उनसे पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन