: 7वीं मंजिल की छत ढहने से 2 लोगों की मौत: रायपुर में ढलाई के दौरान हादसा, 6 मजदूर घायल
ढलाई के दौरान 7वीं मंजिल से गिरे मजदूर
बिहार के प्रत्यक्षदर्शी चंदन ने बताया कि ढलाई का काम चल रहा था। ढलाई के दौरान 8वीं मंजिल पर मौजूद सभी लोग गिर गए और मलबे में दब गए। बिहार से आए हमारे 2 टाइल मजदूर भी दब गए, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। फोल्डिंग में लापरवाही बरती गई है। इसी वजह से हादसा हुआ।
उन्होंने बताया कि वे बिहार के रहने वाले हैं। उनके साथ 26 मजदूर हैं। वे मैकेनिक का काम करते हैं। बाकी साथी अलग-अलग काम करते हैं।
2 घंटे हवा में चक्कर काटती रही फ्लाइट: पहली बार रायपुर के रनवे में खराबी, 72 यात्रियों की जान खतरे में पड़ी, जानिए फिर क्या हुआ ?
10 से 15 फीट मलबा जमा, हटाने का काम जारी
घटना स्थल पर मलबा हटाने का काम चल रहा है। मलबा अधिक होने के कारण अभी तक उसे हटाया नहीं जा सका है। 10 से 15 फीट मलबा जमा हो गया है, जिसे हटाया जा रहा है। मलबा अधिक होने के कारण बॉन्ड वॉल को तोड़ा जा रहा है, ताकि लोहे के ढांचे को बाहर निकाला जा सके और मटेरियल को हटाया जा सके।
रेस्क्यू कार्य में जुटी प्रशासन की टीम
रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायल मजदूरों को कौशल्या विहार स्थित वीवाई अस्पताल भेजा गया है। कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू कार्य में जुटी है। वहीं, एसएसपी लाल उम्मेद ने बताया कि मलबा हटाने का काम जारी है। जांच के बाद विस्तृत जानकारी देंगे।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन