: CG में पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली: स्ट्रॉन्ग-रूम में EVM की कर रहा था रखवाली, :ड्यूटी पर आते ही की फायरिंग,
Policeman shot himself EVM in CG: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक कांस्टेबल ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि जवान ईवीएम की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम में तैनात था। गोली लगने से कमरे की ट्यूबलाइट भी टूट गई है। दीवार पर छेद हो गया है। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है।
Policeman shot himself EVM in CG: मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल का नाम सालिक पात्रे (40) है, जो 2008 बैच में भर्ती हुआ था। वह कवर्धा जिले के दशरंगपुर का रहने वाला था। फिलहाल वह धमतरी के कृष्णा नगर में अपने परिवार के साथ रहता था।अब जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, चुनाव आयोग ने कलेक्ट्रेट के कम्पोजिट बिल्डिंग के पास स्ट्रांग रूम बनाया है, जहां पुलिस कांस्टेबल सालिक पात्रे बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात था। ड्यूटी पर आने के महज 10 मिनट बाद ही कमरे से गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग और सहकर्मी पहुंच गए।
Policeman shot himself EVM in CG: इस दौरान कांस्टेबल सालिक पात्रे जमीन पर मृत पड़े थे। फर्श पर हर जगह खून फैला हुआ था। कमरे में कुछ सामान भी टूटा हुआ मिला। मौके पर कलेक्टर और पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्ट्रांग रूम को किया गया सील
पुलिस ने बताया कि स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। सालिक पात्रे की ड्यूटी 15 दिन पहले निकाय चुनाव के लिए स्ट्रांग रूम के सुरक्षा गार्ड के तौर पर लगाई गई थी, लेकिन मंगलवार को ड्यूटी के दौरान उसने खुद को गोली मार ली।
Policeman shot himself EVM in CG: बताया जा रहा है कि सालिक पात्रे की पत्नी कुछ दिन पहले अपने पति सालिक पात्रे को ढूंढते हुए नाश्ता लेकर स्ट्रांग रूम पहुंची थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि पारिवारिक कारणों से यह कदम उठाया गया।
जांच में जुटी पुलिस
Policeman shot himself EVM in CG: मामले में डीएसपी मीना साहू ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं ईवीएम की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन