: नक्सलियों ने बीजापुर चिपुरभट्टी मुठभेड़ को फर्जी बताया: कहा- पुलिस ने ग्रामीण को पकड़ा, फिर गोली मारी, तस्वीर भी की जारी
27 मार्च 2024 को पुलिस ने दावा किया था कि बीजापुर जिले के बासागुड़ा इलाके के चिपुरबट्टी में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मौके से 2 महिलाओं समेत कुल 6 शव लाए गए थे। इन सभी को पुलिस ने नक्सली बताया था। अब इस मुठभेड़ के करीब 8 महीने बाद नक्सलियों द्वारा जारी की गई तस्वीर की वजह से यह मुठभेड़ सवालों के घेरे में है।
नक्सल मुठभेड़ में 2 ग्रामीणों को मारने का आरोप: माओवादियों ने पर्चा जारी नक्सलियों ने किया दावा
नक्सलियों ने जारी की 84 पेज की बुकलेट
नक्सलियों ने बस्तर में 84 पेज की बुकलेट जारी की है। जिसमें बस्तर के अलग-अलग इलाकों में हुई मुठभेड़, नक्सलियों को हुए नुकसान की जानकारी दी गई है। इस बुकलेट में 27 मार्च 2024 को बीजापुर जिले के बासागुड़ा इलाके के चिपुरबट्टी में हुई मुठभेड़ का भी जिक्र है। नक्सलियों की बुकलेट में लिखा है कि उनके 3 नक्सली साथी नागेश, नागेश की पत्नी वेट्टी सोनी और गंगी तीनों चिपुरबट्टी गांव गए थे।
उस दिन जवान सुबह 4 बजे गांव पहुंचे और इन तीनों को एक घर से उठा लिया। जिसके बाद उन्हें गोली मार दी गई। नक्सलियों का कहना है कि उनके अलावा चिपुरबट्टी निवासी पुनेम आयतु, टेकलगुड़ा के ओयाम सुक्का और नरसापुरम निवासी नुपो मुको को भी उठाया गया था। नक्सलियों ने इन तीनों को ग्रामीण बताया है।
माओवादियों का कहना है कि उस दिन वहां कोई मुठभेड़ नहीं हुई थी। पुलिस ने पहले उनके 3 साथियों को उठाया, मुठभेड़ में उन्हें मार गिराया। फिर उन्होंने 3 अन्य ग्रामीणों को भी मार डाला।
छत्तीसगढ़ में 2 महीने में 7 जवानों ने की आत्महत्या: बस्तर के फाइटर जवान ने पिस्टल से खुद को मारी गोली, छुट्टी पर गया था घर
नक्सलियों ने तस्वीर को फर्जी मुठभेड़ का सबूत बताया
नक्सलियों की 84 पेज की बुकलेट के 14वें, 15वें और 16वें पेज पर चिपुरबट्टी मुठभेड़ का जिक्र है। इन 3 पेजों में 2 तस्वीरें भी हैं। पहली तस्वीर में कुल 5 शव हैं और एक महिला नक्सली गंगी की प्रोफाइल फोटो है। पहली तस्वीर में ओयम सुक्का के खून से लथपथ शव की तस्वीर भी है। दूसरी तस्वीर में एक युवक जमीन पर बैठा हुआ दिख रहा है। उसके दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे हुए हैं। यह ओयम सुक्का है। तब तक वह जिंदा था।
इसके साथ ही पुलिस की वर्दी में 2 जवान दिख रहे हैं। हालांकि, उनके चेहरे नहीं दिख रहे हैं। पहली तस्वीर में ओयम सुक्का के खून से लथपथ शव की तस्वीर भी है।
अब मुठभेड़ पर सवाल उठ रहे हैं
अगर वह नक्सली था और पकड़ा गया तो उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?
फिलहाल यह जांच का विषय है। इस संबंध में हमने पुलिस का पक्ष जानने के लिए बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव और एएसपी चंद्रकांत गवर्णा को फोन किया, लेकिन उनके फोन बंद थे। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कॉल रिसीव नहीं की।
27 मार्च को हुई इस मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने उसी दिन रायपुर में मीडिया से बात की थी। उन्होंने कहा था कि मुठभेड़ के बाद 6 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। विजय शर्मा ने कहा था कि मुठभेड़ से 2-3 दिन पहले नक्सलियों ने उस इलाके के 3 ग्रामीणों की हत्या की थी। जिसके बाद जवान सर्चिंग पर निकले और नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।
पहली बार नक्सल इलाके में पुलिस कैंप हटाने का विरोध: छत्तीसगढ़ में ग्रामीणों ने कहा- कैंप शिफ्ट किया तो फिर आएंगे नक्सली
जानिए क्या कहता है कानून
अगर मुठभेड़ के दौरान कोई नक्सली जिंदा पकड़ा जाता है तो उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। नक्सल मामले को लेकर उसके खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई हो, उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाना चाहिए।
वहीं, मुठभेड़ के दौरान यदि कोई नक्सली पुलिस से घिरा हुआ है, उसके पास हथियार हैं और वह जवानों पर फायरिंग कर रहा है या फायरिंग करने की कोशिश कर रहा है, तो पुलिस बल आत्मरक्षा में उस पर गोली चला सकता है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन