MP CG Times
Breaking News Exclusive
अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा? अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

: MP-CG टाइम्स की खबर का असर: आखिरकार किसान को मिला इंसाफ, खबर से बदले सिस्टम के तेवर, पढ़िए भूख हड़ताल, जमीनी हक से फसल रौंदने तक की कहानी

MP-CG टाइम्स की खबर का असर: आखिरकार किसान को मिला इंसाफ, खबर से बदले सिस्टम के तेवर, पढ़िए भूख हड़ताल, जमीनी हक से फसल रौंदने तक की कहानी

गरियाबंद से गिरीश जगत की रिपोर्ट

"हम अपने खेत में हल चलाना चाहते हैं, कोई एहसान नहीं माँग रहे…"ये शब्द थे मुरहा नागेश के, जो सोमवार को गरियाबंद कलेक्ट्रेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठा था। साथ में पत्नी, दो मासूम बच्चे और कुछ खाली बर्तन थे—जैसे वो अपने हक़ का भोजन भी खुद साथ लेकर आए हों, पर भूख से नहीं, सिस्टम की बेरुखी से लड़ने।

मगर कहानी यहीं खत्म नहीं होती। MPCG टाइम्स की मार्मिक और सशक्त रिपोर्ट के बाद, जो पूरे जिले में वायरल हुई, प्रशासन आखिरकार हरकत में आया। मंगलवार सुबह मैनपुर SDM तुलसी दास मरकाम ने खुद मौके पर जाकर मुरहा को उसकी पुश्तैनी 7 एकड़ जमीन का वास्तविक कब्जा दिलाया। साथ ही दबंगों को कड़ा संदेश दिया—"अब अगर दोबारा कब्जा किया, तो सीधे FIR और जेल की कार्रवाई होगी।"

चार साल की चुप्पी, 12 घंटे की भूख, और फिर न्याय की दस्तक

खरीपथरा गांव के मुरहा नागेश की ज़मीन पर गाँव के ही कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया था। तहसील से लेकर कलेक्टरेट तक दर-दर की ठोकरें खाई गईं। अमलीपदर तहसील ने मुरहा के पक्ष में फैसला सुनाया भी, पर दबंगों ने मामले को एसडीएम कोर्ट में घसीटकर किसान को खुद की ज़मीन से भी दूर कर दिया।परिवार को कहा गया—"अब कोर्ट में मामला है, आप खेत पर नहीं जा सकते।"

सोमवार की सुबह: जब हिम्मत ने भूख से लड़ाई की

मुरहा परिवार जब भूख हड़ताल पर बैठा, तब वो केवल प्रशासन से नहीं, उस तंत्र से टकरा रहा था जिसने ग़रीब की आवाज़ को या तो अनसुना कर दिया या घूस लेकर दबा दिया। मुरहा ने बताया, “कब्जा छुड़ाने के लिए दो लाख रुपये खर्च हो गए… अब और कुछ नहीं बचा।”

शाम 5 बजे तक प्रशासन ने इसे “न्यायालयीन मामला” बताकर किनारा किया। लेकिन जब MPCG टाइम्स ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, खबर ने सोशल मीडिया पर तेज़ी से असर दिखाया, और रात 8 बजे मुरहा को लिखित आश्वासन मिला—“जमीन आपको दिलाई जाएगी।”

मंगलवार की सुबह: जब प्रशासन खेत तक पहुंचा

सुबह SDM तुलसी दास मरकाम और तहसीलदार की टीम खरीपथरा पहुँची। मुरहा की ज़मीन पर पहले से मक्का की फसल बोई जा चुकी थी। मगर प्रशासन ने फसल पर ट्रैक्टर चलवाया और जमीन साफ कर किसान को उसके हक़ का कब्जा सौंपा।

दबंगों का हंगामा, पुलिस की तैनाती

कार्रवाई के दौरान कब्जाधारियों के परिजन हंगामा करने लगे। तनाव की आशंका को देखते हुए मौके पर पुलिस बल बुलाना पड़ा। लेकिन इस बार प्रशासन झुका नहीं। SDM ने स्पष्ट कहा, “यह न्याय का आदेश है, कोई राजनीति नहीं।”

प्रशासन का अल्टीमेटम: अब दोबारा कब्जा किया तो सीधे जेल

SDM मरकाम ने बताया कि यदि भविष्य में मुरहा की जमीन पर दोबारा कब्जा हुआ तो FIR दर्ज कर सीधी गिरफ्तारी की जाएगी। अब राजस्व विभाग सख्ती से निगरानी करेगा।

यह सिर्फ एक ज़मीन की नहीं, न्याय की वापसी की कहानी है

मुरहा नागेश की कहानी, एक आम किसान की नहीं बल्कि उस हर नागरिक की है जिसकी जमीन, सम्मान और भरोसा सालों तक सिस्टम में खोया रहा। यह जीत केवल मुरहा की नहीं, बल्कि हर उस संघर्षशील परिवार की है जो आज भी न्याय के इंतजार में है।

MPCG टाइम्स की रिपोर्ट का असर: हुक्म नहीं, हक़ दिलाया

जब कोई सुनवाई नहीं हो रही थी, तब MPCG टाइम्स ने ‘ज़मीन की लड़ाई’ को जन-आंदोलन बना दिया, तभी प्रशासन ने रुख बदला। किसान ने MPCG टाइम्स का आभार व्यक्त किया है।

Tags :

संबंधित ख़बरें

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा

गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा,  200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन