: पुलिस-नक्सली एनकाउंटर का LIVE VIDEO: जवानों ने 10 माओवादी किया ढेर, नक्सली बोले- 6 को पकड़कर मारा, इसमें 2 ग्रामीण भी
इसके बाद डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों को भेजा गया. 22 नवंबर की सुबह जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जवानों ने 3 महिलाओं समेत 10 नक्सलियों को मार गिराया.
सभी के शव लेकर पहुंचे थे जवान
उसी दिन शाम तक जवान मारे गए सभी नक्सलियों के शव लेकर भेज्जी कैंप पहुंच गए थे, जिसके बाद जवानों ने इस सफलता का जश्न मनाया। पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ में शामिल जवानों का स्वागत किया। सभी नक्सलियों की पहचान भी हो गई है।
इन पर है 43 लाख रुपए का इनाम
मारे गए सभी नक्सलियों पर कुल 43 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इनमें 1 लाख से लेकर 8 लाख रुपए तक के इनामी नक्सली शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद जवानों ने इन सभी लोगों के शवों के पास से एके-47, एसएलआर और इंसास जैसी राइफलें भी बरामद की हैं।
छत्तीसगढ़ में 10 नक्सली ढेर, जवानों ने मनाया जश्न: एनकाउंटर के बाद हथियारों के साथ किया डांस, जानिए अब तक कितने नक्सली ढेर ?
नक्सलियों ने कहा- इनमें से 2 ग्रामीण थे
मुठभेड़ के बाद नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी की ओर से एक पर्चा भी जारी किया गया है। कमेटी के सचिव गंगा का कहना है कि पुलिस ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है, जिनमें से दुधी हुंगी और कुंजाम बामन दोनों ग्रामीण थे।
दूसरी ओर नक्सलियों ने कहा है कि मुठभेड़ के दौरान उनके पास सिर्फ 4 साथियों के पास हथियार थे। पुलिस ने 6 को पकड़कर मार गिराया है। इस मुठभेड़ के विरोध में 29 नवंबर को सुकमा जिला बंद का ऐलान किया गया है।
अब तक 207 मारे गए
दरअसल, पिछले 11 महीनों में पुलिस ने बस्तर में अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 207 माओवादियों को मार गिराया है। इन सभी पर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित था। अब तक हुई मुठभेड़ों में जवानों ने मौके से एके-47, एलएमजी, स्नाइपर, एसएलआर, बीजीएल, इंसास समेत बड़ी संख्या में स्वचालित हथियार भी बरामद किए हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन