: देवभोग में बेखौफ चोरों की चांदी: स्वास्थ्यकर्मी के सूने मकान में बोला धावा, लाखों के जेवर और करीब 4 लाख कैश पार, थाने से महज 100 मीटर दूर वारदात
गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के देवभोग में सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। थाना से महज 100 मीटर दूरी पर मेन रोड में नेत्र सहायक शेष नारायण पात्र का घर मौजूद है। बीती रात जब वे रायपुर से आधी रात को लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ मिला। दो दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। बेड रुम में पहुंचे तो आलमारी आधा खुला मिला।
https://www.youtube.com/watch?v=umImCijDsZE
इसे पूरा खोलते ही पांव के नीचे जमीन खिसक गई। अलमीरा में रखे लगभग 25 तोला जेवरात और सिक्के के अलावा 3.80 लाख नगद चोरों ने साफ कर दिया था।शेष नारायण देवभोग अस्पताल में नेत्र सहायक के रूप में पदस्थ है। उनका पूरा परिवार रायपुर में रहता है।
https://www.youtube.com/watch?v=mr-gdpfOjB4
वे शनिवार को रायपुर जाकर रविवार की रात पहुंच जाते हैं।बीती रात भी वे लगभग डेढ़ बजे अपने घर पहुंचे थे। रात को ही शेष नारायण पात्र ने मामले की सूचना देवभोग पुलिस को दिया था, जिसके बाद से टिम जांच में जुट गई है।
थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि मामले की सूचना के बाद टिम जांच शुरू कर दिया है।आसपास के सीसी कैमरा खंगाले जा रहे हैं।संदिग्धों से भी पूछताछ की जाएगी।
https://www.youtube.com/watch?v=UjufNwb6a78
चोरी के वारदात नहीं सुलझते
देवभोग क्षेत्र में सुने मकान में चोरी की परिपाटी कई वर्षों से चली आ रही है।पिछले साल प्रसन्न तायल के यहां 9 लाख से ज्यादा कीमती जेवरात की चोरी सूने मकान में हुई थी।महेंद्र भाई पटेल, मो फिरोज के अलावा पिछले तीन साल में सुने मकान में चोरी के 10 से ज्यादा मामले हुए पर उनमें से एक में भी पुलिस ने चोर तक नहीं पहुंच सकी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन