: Chhattisgarh: कुमारी शैलजा बोलीं- 'फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार, हर चुनौती को तैयार', बीजेपी की नजर में खोट
कांग्रेस के महाधिवेशन की तैयारी बैठक लेतीं कुमार शैलजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
85वें कांग्रेस महाअधिवेशन की तैयारी को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में मंगलवार को बैठक ली। इसमें सैलजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर से हमारी सरकार (कांग्रेस) बनेगी। भाजपा की केन्द्र सरकार की नजरें ठीक नहीं हैं। हमारी सरकार और मुख्यमंत्री और अधिकारी लोगों को टारगेट कर रहे हैं। हमें अपना काम अड़िग होकर काम करना है। बूथ कमेटियों का ट्रेनिंग हम लोगों के बीच लेकर जायेंगे। काई भी चुनौती हो, किसी भी चुनौती से डरना नहीं है।
उन्होंने कहा कि 85वां महाअधिवेशन के बारे में विचार विमर्श हुआ है। हमारी ही पार्टी है, जिसमें नीचे से लेकर उपर तक मेम्बरशिप होती है। बहुत लंबी प्रक्रिया चलती है। ब्लाक जिला तक का चयन होता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में अधिवेशन की बहुत बड़ी चुनौती स्वीकार किया है। कांग्रेस पार्टी नहीं पूरा देश देख रहा है कि यहां छत्तीसगढ़ में महाअधिवेशन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ में बहुत शानदार महाअधिवेशन होगा। सभी मंत्री व मंत्रीगण, विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, समस्त कांग्रेसजन सभी की जिम्मेवारी है। सभी को एक साथ मिलकर काम करना है, तभी यह महाअधिवेशन सफल होगा। व्यवस्था करना सभी की बड़ी जिम्मेदारी है। एक-एक को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की अध्यक्षता में यह 85वां महाअधिवेशन होगा। पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का मार्गदर्शन होगा।
10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे
उन्होंने कहा कि पूरे देशभर से 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ के लोगों को भी प्राथमिकता मिलना चाहिये। 24 फरवरी को स्टेयरिंग कमेटी की दूसरी मीटिंग होगी। 25 फरवरी को एआईसीसी और पीसीसी के सभी लोग शामिल होंगे और 26 फरवरी को एक बहुत बड़ा विशाल जनसभा होगी। प्रभारी बनने के बाद पहले छत्तीसगढ़ प्रवास पर जो आरक्षण पर जनसभा छत्तीसगढ़ हुई थी, उसी प्रकार उससे भी बड़ी और रिकार्डतोड़ जनसभा 26 फरवरी को करना है। दुनिया देखें, सोशल मीडिया के माध्यम से देखें। पिछले अधिवेशन से अच्छा करके दिखाना है। छत्तीसगढ़ की रहन सहन, खान-पान सबको दिखाना है। जिससे लगना चाहिये छत्तीसगढ़ में महाअधिवेशन हो रहा है।
हमारे लिए गर्व की बात: मरकाम
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कहा कि हमारे लिये छत्तीसगढ़वासियों के लिये सौभाग्य की बात है कि आजादी के इतने सालो बाद हमारे यहां छत्तीसगढ़ रायपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। केन्द्रीय नेतृत्व ने हमे यहां कार्यक्रम दिया है। पूरे देशभर से लेकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित लगभग 10 हजार से ज्यादा लोग और एआईसीसी, पीसीसी डेलीगेट्स सभी लोग छत्तीसगढ़ में आयोजित महाअधिवेशन में शामिल होंगे।
परिवार जैसे होगा स्वागत : सीएम भूपेश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सीडब्लूसी की बैठक में चर्चा हुई। दिल्ली में भी चर्चा होती रही की महाअधिवेशन कहां होगा। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी, वेणुगोपाल सभी के बीच में प्रस्ताव रखा और निमंत्रण स्वीकार किया। छत्तीसगढ़ में महाअधिवेशन का आमंत्रण दिया। वेणुगोपाल, पवन बंसल, तारिक अनवर तीनों छत्तीसगढ़ आये व्यवस्था देखें। स्वागत समिति बनी है बहुत सारे कमेटी बनी है। मंत्री एवं मंत्रीगण की मीटिंग बुलायेंगे। ईमानदारी और लगन के साथ काम करना है। यहां महाअधिवेशन में सभी साथी आयेंगे, जिनका स्वागत अपनेपन से होना चाहिये। राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ में पिछले तीन सालो से हो रहा हैं, जिसमें विदेशी कलाकार खुशी से मीठी यादें लेकर यहां से गये। सभी को रूकने की व्यवस्था एनएसयूआई, युथ, महिला सभी को यह लगना चाहिये। इसमें सबको मिलकर सहयोग की भावना से काम करना है। विचार विमर्श होगा। बैठक में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के सलाहकार सफल , प्रभारी सचिव वामची रेड्डी, प्रभारी सचिवगण डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, विजय जांगीर एवं मंत्रीगण मौजूद रहे।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन