: CG में मंत्री के भाई ने की गुंडागर्दी: पति-पत्नी को तड़ातड़ जड़े 6 थप्पड़, कांग्रेस बोली- BJP का अंहकार तोड़ना जरुरी, जानिए क्या बोले लखनलाल ?
Korba Minister's Lakhanlal Dewangan Brother Slapped: छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन के भाई कौशल देवांगन पर मारपीट का आरोप लगा है। कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कौशल देवांगन एक दंपत्ति को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोमवार का है।
सीसीटीवी फुटेज में कौशल देवांगन लगातार पति-पत्नी को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। वहीं, मंत्री लखनलाल देवांगन ने स्पष्ट किया है कि चाहे कोई भी हो, कानून अपना काम करेगा। इस मामले में पुलिस ने कौशल देवांगन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कानून अपना काम करेगा- मंत्री देवांगन
श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन अगर उनके परिवार का कोई सदस्य गलत पाया जाता है तो कानून अपना काम करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून सबके लिए बराबर है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने की पुष्टि
एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने वीडियो की पुष्टि की है। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए कौशल देवांगन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। यह घटना नगरीय निकाय चुनाव के दौरान सामने आई है, जहां महापौर, पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष के लिए मतदान हो रहा है।
कांग्रेस ने उठाए सवाल
इस वीडियो को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज X पर शेयर किया है। कांग्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि - देखिए, इस चुनाव में भाजपा को सबक सिखाना और उनका अहंकार तोड़ना क्यों जरूरी है...
कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई कौशल देवांगन सीसीटीवी में अपने गुर्गों के साथ एक दंपत्ति की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। शिकायत करने पर न्याय की जगह उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है!
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन