: एनकाउंटर में 3 इनामी नक्सली ढेर: कांकेर-धमतरी बॉर्डर के तियारपानी जंगल में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, SLR, राइफल और बंदूक बरामद
Kanker-Dhamtari border encounter 3 Naxalites with bounty on their heads killed: कांकेर। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर रविवार सुबह सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की। कांकेर-धमतरी बॉर्डर के तियारपानी जंगलों में हुई मुठभेड़ में जवानों ने 3 इनामी नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल है। कांकेर एसपी कल्याण एलिसेला ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
मारे गए नक्सलियों की पहचान सीतानदी एरिया कमेटी के कमांडर श्रवण मडकम, नगरी एरिया कमेटी के डिप्टी कमांडर राजेश उर्फ राकेश हेमला और सहयोगी बसंती कुंजाम के रूप में हुई है। श्रवण पर 8 लाख, राजेश पर 5 लाख और बसंती पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। जवानों ने मौके से SLR, थ्री नॉट थ्री राइफल और 12 बोर बंदूक बरामद की है।

सूचना के आधार पर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र के तियारपानी जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद कांकेर DRG, BSF और गरियाबंद पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में तीनों नक्सली मारे गए
सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चली, जिसमें तीनों नक्सली ढेर हो गए। फिलहाल इलाके में रुक-रुककर फायरिंग जारी है और अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है। जवानों ने शवों को कांकेर जिला मुख्यालय लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन