: झारखंड दुष्कर्म मामला: NCPCR ने कांकेर SP को भेजा नोटिस, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष पर कार्रवाई का निर्देश
मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ख़बर सुनें
विस्तार
छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर जारी बयानबाजी के बाद अब सियासत गरमा गई है। झारखंड में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सोमवार को पहले पुलिस की एंट्री हुई। अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने भी इसमें संज्ञान लेते हुए कांकेर एसपी को नोटिस जारी किया। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी ब्रह्मानंद पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने दिखाई FIR की कॉपी
तीन दिन में आयोग ने मांगी रिपोर्ट
आयोग की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि झारखंड में 15 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया। उसका नाम पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने उजागर किया है। कांकेर एसपी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पीड़िता की पहचान की गोपनीयता सुनिश्चित करने के मामले में वैधानिक कार्यवाही करते हुए तीन दिन में रिपोर्ट आयोग को भेजी जाए। इस मामले में चरामा के भाजपा मंडल ने आयोग में शिकायत की थी।
पीसीसी चीफ ने आठ दिन पहले लगाया था आरोप
दरअसल, करीब आठ दिन पहले 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि नाबालिग को देह व्यापार में धकेला। इस संबंध में जमशेदपुर के टेल्को थाने में केस दर्ज है। यह FIR मई 2019 में धारा 366 a, 376(3), 376ab, 376ad, 120b।4/6 पास्को के तहत दर्ज कराई गई है।
यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस के हाथ खाली, अन्य आरोपी भी फरार
झारखंड पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मारा छापा
वहीं दूसरी ओर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस ने सोमवार को रायपुर और कांकेर में छापा मारा। इस दौरान पुलिस की टीम ने कांकेर में कई जगह कार्रवाई की। हालांकि अभी तक कोई आरोपी उनके हाथ नहीं लगा है। ब्रह्मानंद नेताम सहित अन्य के खिलाफ झारखंड के टेल्को थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन