: महिला BEO को हेडमास्टर ने पटक कर पीटा, VIDEO: फिर सबके सामने दबाया गला, सिर पर पटकी फाइलें, जानिए क्यों हुआ बखेड़ा ?
Headmaster Strangled A Female BEO In Raipur; VIDEO: रायपुर के अभनपुर में एक हेडमास्टर द्वारा महिला बीईओ की पिटाई का वीडियो सामने आया है। दफ्तर के अंदर पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, फिर उन्होंने एक-दूसरे के सामने फाइलें पटक दीं। देखते ही देखते हाथापाई होने लगी। हेडमास्टर ने महिला अधिकारी को टेबल पर पटक दिया और उसका गला दबा दिया।
बताया जा रहा है कि सोमवार को परसदा गांव स्थित प्राथमिक शाला के हेडमास्टर राजन बघेल अपने सीआर में श्रेणी अंकन करवाने बीईओ दफ्तर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बीईओ धनेश्वरी साहू पर काम के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी बात पर विवाद हो गया।
वीडियो में क्या है?
Headmaster Strangled A Female BEO In Raipur; VIDEO: वीडियो में दिख रहा है कि हेडमास्टर राजन की बीईओ धनेश्वरी से बहस हुई। इसके बाद गुस्साए हेडमास्टर ने फाइल टेबल पर पटक दी। इस पर धनेश्वरी ने भी फाइल टेबल पर पटक दी।
Headmaster Strangled A Female BEO In Raipur; VIDEO: इसके बाद हेडमास्टर कुर्सी से उठकर महिला बीईओ को पीटना शुरू कर देता है। उसे धक्का देते हुए वह फाइल से उसके सिर पर वार करता है और गला दबाने की कोशिश करता है।
हेडमास्टर सस्पेंड
Headmaster Strangled A Female BEO In Raipur; VIDEO: इस दौरान वहां मौजूद स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और हेडमास्टर को कमरे से बाहर निकाला। उधर, घटना के बाद रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक ने हेडमास्टर राजन कुमार बघेल को सस्पेंड कर दिया है।
बीईओ ने दर्ज कराई एफआईआर
इस मामले में महिला बीईओ की शिकायत के बाद अभनपुर पुलिस ने हेडमास्टर के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का एफआईआर दर्ज किया है। इस मारपीट में बीईओ के बाएं गर्दन पर चोट आई है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जबरन काम कराने की कोशिश की गई- बीईओ
Headmaster Strangled A Female BEO In Raipur; VIDEO: इस बीच अभनपुर बीईओ धनेश्वरी साहू ने कहा कि आरोपी ने जबरन काम कराने की कोशिश की। मैंने मना किया तो उसने मुझ पर हमला कर दिया। उसने गला दबाकर मुझे मारने की भी कोशिश की। स्टाफ ने बीच-बचाव कर मुझे बचाया।
आरोपी प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
Headmaster Strangled A Female BEO In Raipur; VIDEO: इस मामले में अभनपुर थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप ने बताया कि आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन