MP CG Times
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल शहडोल के जंगलों में 60 हाथियों के दो झुंड : अब ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई खास ट्रेनिंग, अवैध कटाई पर भी रहेगी नजर अनूपपुर में कुएं में लाश की सीक्रेट कहानी : क्या किसी ने मारकर फेंक दी लाश; लाठी-जूते दिखे तो पुलिस को बुलाया, कांटे से निकाला शव विधायक फुंदेलाल बोले- आदिवासी परिवार 5 बच्चे पैदा करें : आबादी घटी तो आरक्षण पर असर पड़ेगा; मार्को ने खुद के 2 बच्चों पर दी यह सफाई, क्या है आपकी राय? अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी अनूपपुर BIG BREAKING : बाइकों की टक्कर में मासूम समेत 3 की मौत; 4 गंभीर घायल, सड़क खून से लाल पड़ी गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल शहडोल के जंगलों में 60 हाथियों के दो झुंड : अब ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई खास ट्रेनिंग, अवैध कटाई पर भी रहेगी नजर अनूपपुर में कुएं में लाश की सीक्रेट कहानी : क्या किसी ने मारकर फेंक दी लाश; लाठी-जूते दिखे तो पुलिस को बुलाया, कांटे से निकाला शव विधायक फुंदेलाल बोले- आदिवासी परिवार 5 बच्चे पैदा करें : आबादी घटी तो आरक्षण पर असर पड़ेगा; मार्को ने खुद के 2 बच्चों पर दी यह सफाई, क्या है आपकी राय? अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी अनूपपुर BIG BREAKING : बाइकों की टक्कर में मासूम समेत 3 की मौत; 4 गंभीर घायल, सड़क खून से लाल पड़ी गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा

गर्लफ्रेंड के चक्कर में चोर बना ब्वॉयफ्रेंड : एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी

गर्लफ्रेंड के चक्कर में चोर बना ब्वॉयफ्रेंड : एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी

छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नगरी रायगढ़ में पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के एक बेहद दिलचस्प और अनोखे मामले का भंडाफोड़ किया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से अपनी गर्लफ्रेंड (महिला मित्र) से मिलने आए 28 साल के एक सिरफिरे आशिक को जब पैसों की तंगी हुई, तो उसने शहर में बाइक चोरी का धंधा ही शुरू कर दिया।

आरोपी चाबी लगी गाड़ियों को निशाना बनाता था, उनमें घूमता था और पेट्रोल खत्म होते ही सड़क किनारे छोड़कर नई गाड़ी उड़ा लेता था। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगता नजर आया।

ग्वालियर से आया था आशिक, जेब खाली हुई तो बन गया शातिर चोर

पकड़े गए आरोपी की पहचान निर्मल धाकड़ (28 वर्ष), निवासी सिंकपुर रोड, निबुआपारा, जिला ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।

पूछताछ में निर्मल ने खुलासा किया कि वह 12 सितंबर को अपनी महिला मित्र से मुलाकात करने के लिए ग्वालियर से ट्रेन पकड़कर रायगढ़ आया था।

रायगढ़ में कुछ दिन रुकने के बाद जब उसके पास जमा सारे पैसे खत्म हो गए, तो उसने अपने रोजमर्रा के खर्च और ऐशो-आराम के लिए चोरी का रास्ता चुना।

चाबी लगी गाड़ियों पर नजर, पेट्रोल खत्म होते ही छोड़ देता था वाहन

आरोपी निर्मल धाकड़ की कार्यप्रणाली बेहद अजब-गजब थी। वह शहर की मार्केट और कॉलोनियों में पैदल घूमता था और जिन गाड़ियों (बाइक/स्कूटी) में मालिक गलती से चाबी लगी छोड़ देते थे, उन्हें लेकर तुरंत रफूचक्कर हो जाता था।

वह चुराई हुई गाड़ी में तब तक घूमता था जब तक कि उसका पेट्रोल खत्म न हो जाए। ईंधन खत्म होते ही गाड़ी को वहीं लावारिस छोड़ देता था या खर्च चलाने के लिए औने-पौने दामों में बेच देता था।

5 CCTV फुटेज में दिखा एक ही संदेही, दौड़ाकर दबोचा

शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की शिकायतों के बाद कोतवाली पुलिस ने जब अलग-अलग 5 स्पॉट्स के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो हर जगह एक ही संदिग्ध शख्स पैदल आता और गाड़ी लेकर भागता नजर आया।

24 सितंबर को पुलिस को खबर मिली कि हुलिए से मिलता-जुलता संदेही गौशाला के पास देखा गया है। स्थानीय लोगों ने भी उसकी तस्वीर देखकर पुष्टि की। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी पुलिस कॉलोनी की तरफ भागने लगा, जिसे जवानों ने घेराबंदी कर दौड़ाकर दबोच लिया।

 ₹2.50 लाख की 5 गाड़ियां बरामद, भेजा गया जेल

कोतवाली पुलिस ने आरोपी निर्मल धाकड़ की निशानदेही पर 1 स्कूटी समेत कुल 5 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कुल बाजार कीमत लगभग ₹2,50,000 आंकी गई है।

आरोपी की गिरफ्तारी से कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी की 5 अलग-अलग वारदातों का एक साथ खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

संबंधित ख़बरें

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा

गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा

6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब

6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब

Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए

Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए

गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन

गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन