Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

सोना ₹1.55 लाख के पार, चांदी ₹3.11 लाख पहुंची : 23 दिनों में रिकॉर्ड तेजी, सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंचा, जानिए इस साल कितना जाएगा रेट

आज यानी 23 जनवरी को सोने की कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंच गईं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना सुबह ₹1,55,428 प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ। कारोबार के दौरान थोड़ी गिरावट के बाद यह ₹3,182 की तेजी के साथ ₹1,54,310 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले सोने का भाव ₹1,51,128 था।

चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखा गया। 1 किलो चांदी ₹11,994 बढ़कर ₹3,11,705 पर पहुंच गई। गुरुवार को चांदी ₹2,99,711 प्रति किलो पर थी।

23 दिनों में सोना-चांदी कितनी महंगी हुई

साल 2026 के सिर्फ 23 दिनों में ही सोना ₹21,115 और चांदी ₹81,285 महंगी हो चुकी है। यह निवेशकों के बीच सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

सोने में तेजी के 3 बड़े कारण

ग्लोबल टेंशन और ग्रीनलैंड विवाद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ग्रीनलैंड पर कब्जे की जिद और यूरोपीय देशों को टैरिफ की धमकी से वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है। ट्रेड वॉर के डर से निवेशक शेयर बाजार छोड़कर सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं।

रुपए की रिकॉर्ड कमजोरी

डॉलर के मुकाबले रुपया ₹91.10 के ऑल टाइम लो पर पहुंच गया है। LKP सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी के अनुसार, कमजोर रुपया भारत में सोने की लैंडिंग कॉस्ट बढ़ा देता है, जिससे घरेलू कीमतें ₹1.5 लाख के पार पहुंच गईं।

सेंट्रल बैंकों की भारी खरीद

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, दुनिया भर के केंद्रीय बैंक विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के लिए लगातार सोने की खरीद कर रहे हैं। 2026 की शुरुआत में भी यह मांग मजबूत बनी हुई है।

₹1.90 लाख तक जा सकता है सोना

रिसर्च हेड डॉ. रेनिशा चैनानी के अनुसार, अगर अमेरिकी टैरिफ और मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ता है, तो 2026 में सोना ₹1,90,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी ₹4 लाख प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी

2025 में सोने की कीमत ₹57,033 (करीब 75%) बढ़ी।

31 दिसंबर 2024: ₹76,162 प्रति 10 ग्राम

31 दिसंबर 2025: ₹1,33,195 प्रति 10 ग्राम

चांदी में और भी तेज उछाल रहा।

31 दिसंबर 2024: ₹86,017 प्रति किलो

31 दिसंबर 2025: ₹2,30,420 प्रति किलो

चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण

इंडस्ट्रियल डिमांड

सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) में चांदी का भारी इस्तेमाल बढ़ा है। अब चांदी सिर्फ ज्वेलरी नहीं, अहम इंडस्ट्रियल मेटल बन चुकी है।

🇺🇸 ट्रम्प का टैरिफ डर

अमेरिकी कंपनियां संभावित टैरिफ से बचने के लिए चांदी का स्टॉक जमा कर रही हैं, जिससे ग्लोबल सप्लाई कम हो रही है।

मैन्युफैक्चरर्स की होड़

प्रोडक्शन बाधित होने के डर से कंपनियां पहले से खरीदारी कर रही हैं, जिससे कीमतों में तेजी बनी हुई है।

इस साल ₹4 लाख तक जा सकती है चांदी

मोतीलाल ओसवाल: 2026 में ₹3.20 लाख प्रति किलो तक पहुंच सकती है

सैमको सिक्योरिटीज: ₹3.94 लाख प्रति किलो तक जाने की संभावना

नीलेश सुराना: $100 प्रति औंस (₹3.5–4 लाख) तक जा सकती है

पोनमुडी आर (Enrich Money): हर गिरावट पर खरीदारी की सलाह

रॉबर्ट कियोसाकी: 2026 में $200 प्रति औंस तक भी पहुंच सकती है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन