सोना ₹1.55 लाख के पार, चांदी ₹3.20 लाख पहुंची : 21 दिन में रिकॉर्ड तेजी, जानिए वजह और आगे का अनुमान
सोने की कीमत आज 21 जनवरी को पहली बार ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना ₹7,795 की छलांग लगाकर ₹1,55,204 प्रति 10 ग्राम पर खुला। एक दिन पहले इसका भाव ₹1,47,409 था।
चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। आज 1 किलो चांदी ₹10,730 महंगी होकर ₹3,20,075 पर पहुंच गई। कल इसका भाव ₹3,09,345 था।
महज 21 दिनों में चांदी ₹90,825 महंगी हो चुकी है।

2026 में अब तक कितनी बढ़ोतरी
सोना: ₹21,744 महंगा
चांदी: ₹90,825 महंगी
लगातार तीसरे दिन सोना और चांदी दोनों अपने ऑलटाइम हाई पर हैं।
सोने में तेजी के 3 बड़े कारण
ग्लोबल टेंशन और ग्रीनलैंड विवाद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ग्रीनलैंड पर कब्जे की जिद और यूरोपीय देशों को टैरिफ की धमकी से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी है। ट्रेड वॉर के डर में निवेशक शेयर बाजार से निकलकर सुरक्षित निवेश यानी सोने की ओर बढ़ रहे हैं।
रुपए की रिकॉर्ड कमजोरी
डॉलर के मुकाबले रुपया आज ₹91.10 के ऑलटाइम लो पर है।
LKP सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी के अनुसार, कमजोर रुपये की वजह से सोने की लैंडिंग कॉस्ट बढ़ गई है, जिससे घरेलू कीमतें ₹1.5 लाख के पार पहुंच गईं।
सेंट्रल बैंकों की भारी खरीदारी
RBI समेत दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अपने फॉरेक्स रिजर्व को सुरक्षित रखने के लिए लगातार सोना खरीद रहे हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, 2025 की रिकॉर्ड खरीदारी के बाद 2026 की शुरुआत में भी मांग मजबूत बनी हुई है।
₹1.90 लाख तक जा सकता है सोना
रिसर्च हेड डॉ. रेनिशा चैनानी के अनुसार,
अगर अमेरिकी टैरिफ और मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ता है तो 2026 में सोना ₹1.90 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी
सोना:
31 दिसंबर 2024 → ₹76,162
31 दिसंबर 2025 → ₹1,33,195
बढ़त → ₹57,033 (75%)
चांदी:
31 दिसंबर 2024 → ₹86,017
31 दिसंबर 2025 → ₹2,30,420
बढ़त → ₹1,44,403 (167%)
गोल्ड में निवेश के 2 पॉपुलर तरीके
फिजिकल गोल्ड-सिल्वर
सिक्के या ज्वेलरी के रूप में खरीदारी।
नुकसान: स्टोरेज और असली-नकली की समस्या।
गोल्ड-सिल्वर ETF
डीमैट अकाउंट के जरिए निवेश।
फायदा: सुरक्षित, आसान और बिना स्टोरेज टेंशन।
चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण
इंडस्ट्रियल डिमांड – सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV सेक्टर में जबरदस्त मांग
ट्रंप का टैरिफ डर – अमेरिकी कंपनियों की भारी स्टॉकिंग
मैन्युफैक्चरिंग होड़ – सप्लाई रुकने के डर से एडवांस खरीदारी
चांदी ₹4 लाख तक जा सकती है
मोतीलाल ओसवाल: ₹3.20 लाख/kg
सैमको सिक्योरिटीज: ₹3.94 लाख/kg
नीलेश सुराना: ₹3.5–4 लाख/kg
पोनमुडी आर: हर गिरावट पर खरीदारी की सलाह
रॉबर्ट कियोसाकी: $200/ounce तक जाने का दावा
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन