: सरकार की नाकामी के खिलाफ सड़क पर उतरीं मितानिनें: गरियाबंद में हाइवे जाम, 4 सूत्रीय मांगों को लेकर जा रहीं थीं रायपुर, रोकने पर फूटा गुस्सा
गिरीश जगत की रिपोर्ट। गरियाबंद। छत्तीसगढ़।
Mitanins took to the streets against the failure of the government: गरियाबंद में मंगलवार का दिन प्रशासन और सरकार के लिए करारी चुनौती बन गया। संविलयन, वेतनमान और स्थायी नियुक्ति जैसी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत मितानिनों का गुस्सा तब फूट पड़ा जब उन्हें रायपुर जाने से रोक दिया गया।
Mitanins took to the streets against the failure of the government: प्रदेश व्यापी हड़ताल में शामिल होने जा रही सैकड़ों मितानिन बहनों को जिला मुख्यालय पर ही रोकने की कोशिश प्रशासन ने की, लेकिन यह फैसला उल्टा पड़ गया।

तिरंगा चौक पर सड़क पर बैठीं मितानिनें
आक्रोशित मितानिनें सीधे तिरंगा चौक पर नेशनल हाइवे-130सी पर उतर आईं। सड़क पर बैठकर उन्होंने घंटों तक नारेबाजी और हंगामा किया। पुलिस बल की भारी तैनाती के बावजूद प्रशासनिक अमला बेबस दिखाई दिया।
Mitanins took to the streets against the failure of the government: आंदोलन की आग ऐसी थी कि बसें, ट्रक और अन्य वाहन कई किलोमीटर तक जाम में फंस गए। राजधानी रायपुर की ओर जाने वाली यात्री बसें भी घंटों तक वहीं खड़ी रह गईं।

"हमारी आवाज दबाने की साजिश" – मितानिनों का आरोप
मितानिन बहनों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों को दबाने की हरसंभव कोशिश कर रही है। उनका कहना है –“हम वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ की हड्डी बनकर काम कर रही हैं, लेकिन सरकार हमारी मेहनत को पहचानने के बजाय हमें चुप कराने पर तुली हुई है। रायपुर जाने से रोकना हमारे आंदोलन को कमजोर करने की सोची-समझी चाल है।”
Mitanins took to the streets against the failure of the government: मितानिनों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी आवाज राजधानी तक नहीं पहुंचेगी, तब तक आंदोलन और तेज होगा।

प्रशासन घिरा सवालों में
मितानिनों के चक्का जाम ने एक बार फिर प्रशासनिक नाकामी उजागर कर दी है। जिस हाईवे पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, वहां सरकार की जिद और नीतियों की वजह से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, लेकिन मितानिनों के आक्रोश के आगे बेबस नज़र आया।
स्पष्ट है कि सरकार अपने स्वास्थ्य व्यवस्था की जड़ों को हिलाने वाले आंदोलन को गंभीरता से लेने के बजाय दमनकारी रवैया अपनाने में जुटी है। मितानिनों का आंदोलन अब सिर्फ गरियाबंद तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की साख और सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा कर रहा है।

इसे भी पढ़ें- Gungun Gupta Sexy Video: देसी गर्ल गुनगुन गुप्ता का वीडियो लीक, Instagram पर फिर मचा बवाल
इसे भी पढ़ें- Desi Bhabhi Sexy Video Viral: इंडियन भाभी ने ब्लाउज से पल्लू हटाकर बिखेरा हुस्न का जलवा, बोल्ड और कर्वी फिगर देख उड़े होश
इसे भी पढ़ें- Nirahua-Amrapali Suhagrat Video: निरहुआ और आम्रपाली ने पलंग पर मचाया गर्दा, बोल्ड सीन देख हो जाएंगे मदहोश
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन